{"_id":"32-211267","slug":"Auraiya-211267-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय प्रबंधक की कार पर हमला ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय प्रबंधक की कार पर हमला
Auraiya
Updated Sat, 31 Jan 2015 05:30 AM IST
विज्ञापन
दिबियापुर ( औरैया )। फफूंद चौराहे पर रामरतन बालिका इंटर कालेज के प्रबंधक विश्व कुमार गुलहरे की कार पर दो लोगों ने हमला बोल दिया। कार में बैठा प्रबंधक का 10 वर्षीय बेटा वरुण बदहवास हालत में सड़क पर दौड़ते हुए सुरक्षित स्थान पर पहुंचा। विद्यालय प्रबंधक ने सपा युवजन सभा के निवर्तमान जिला सचिव समेत दो के खिलाफ चालक के साथ मारपीट एवं असलहों का प्रदर्शन करते हुए पुत्र को जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा पंजीकृत कराया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को शांति भंग के अंदेशे में निरुद्ध कर दिया है।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उसके बेटे का अपहरण करने का प्रयास किया। अपहरण की आशंका से बदहवास वरुण काफी दूर तक सड़क पर दौड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचा। थानाध्यक्ष केडी यादव का कहना है कि दोनों ही पक्ष आपस में रिश्तेदार हैं। दोनों पक्षों में रुपये लेनदेन का मामला भी संज्ञान में आया है।