{"_id":"32-202854","slug":"Auraiya-202854-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबंगों ने कोटा डीलर को पीटकर रुपये लूटे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबंगों ने कोटा डीलर को पीटकर रुपये लूटे
Auraiya
Updated Thu, 23 Oct 2014 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम जौरा में मंगलवार को दबंगों ने कोटा डीलर को तमंचा लगाकर और मारपीट कर घर में रखे करीब 95 हजार रुपये लूट लिए। पीड़िता ने कोतवाली में मामले का शिकायती पत्र दिया है।
ग्राम जौरा निवासी धंता देवी पत्नी अशोक कुमार कोटा डीलर हैं। मंगलवार को राशन वितरित करने के बाद वह घर चली गईं। रात करीब नौ बजे वह घर में अकेली थीं। इस बीच दरवाजा खुला होने के कारण ग्राम कादलपुर के कुछ दबंग उनके घर में घुस गए और गोलक से चोरी करने लगे। खटपट की आवाज धंता देवी ने सुनी तो कमरे में जाकर देखा, उन्होंने दबंगों को मना किया। इस पर उन्हाेंने महिला के तमंचा लगा उसे मारा पीटा। दबंग गोलक में रखे करीब 95 हजार रुपये लूट ले गए। बुधवार को पीड़िता ने कोतवाली पहुंचकर घटना की जानकारी दी। पुलिस ने शिकायती पत्र लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।