फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   किशोरी को फोन पर परेशान करने वाले शोहदे को धुना

किशोरी को फोन पर परेशान करने वाले शोहदे को धुना

Wed, 10 Sep 2014 05:31 AM IST
Auraiya
Auraiya Updated Wed, 10 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
दिबियापुर ( औरैया )। एक किशोरी को मोबाइल पर कॉल कर एवं मैसेज भेजकर परेशान करने वाले युवक को किशोरी के परिजनों ने रेलवे स्टेशन परिसर में जमकर धुना। इस दौरान युवक ने कई बार किशोरी के पैर भी छुए। किशोरी के अनुसार युवक कई दिनों से मोबाइल पर मैसेज भेजकर उसे परेशान करता था। फिर उसने कॉल करना शुरू कर दिया। किशोरी ने यह बात अपने घर के सदस्यों को बताई। इस पर परिजनों ने युवक की कॉल आने पर दिबियापुर बुलाने को कहा। इस पर किशोरी ने उसे दिबियापुर में रेलवे स्टेशन के पास बुला लिया। यहां पहुंचते ही पहले से मौजूद किशोरी के रिश्तेदारों एवं परिजनों ने उसकी चप्पलों एवं लात घूसों से धुनाई की। इस बीच थाना दिबियापुर पुलिस के सिपाहियों ने पहुंचकर दोनों पक्षों को शांत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed