फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   व्यापारियों ने बंद रखा सर्राफा बाजार

व्यापारियों ने बंद रखा सर्राफा बाजार

Tue, 09 Sep 2014 05:31 AM IST
Auraiya
Auraiya Updated Tue, 09 Sep 2014 05:31 AM IST
विज्ञापन
- चोरी की बढ़ती घटनाओं के विरोध में निकाला जुलूस
विज्ञापन

- एसपी को ज्ञापन सौंपकर जल्द खुलासे की मांग की
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। शहर में आए दिन हो रही चोरी की घटनाओं से नाराज व्यापारियों ने सोमवार को सर्राफा बाजार बंद रखा। सर्राफा व्यापारियों ने जुलूस निकाल कर पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। एसपी को ज्ञापन सौंप जल्द चोरी की घटनाओं का खुलासा न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की चेतावनी दी।
व्यापार मंडल के नेतृत्व में सर्राफा कमेटी ने एसपी अखिलेश चौरसिया को दिए ज्ञापन में बताया कि गत तीन माह के दौरान शहर के फफूंद रोड, दिबियापुर रोड, सब्जी मंडी, बजरिया और कोतवाली के पास सर्राफा की दुकानों में कई चोरी की घटनाएं हुईं हैं। इसके चलते व्यापारियों में पुलिस प्रशासन के खिलाफ आक्रोश व्याप्त है। उनकी रातों की नींद उड़ गई है। उन्होंने कहा कि सदर बाजार में पिकेट जरूर लगाई गई है लेकिन पुलिस कर्मी कभी कभार ही नजर आते हैं। पुलिस की कार्यशैली से नाराज व्यापारियों ने शहर की सभी सर्राफे की दुकानें बंद कराईं और बाइक जुलूस निकालकर विरोध प्रदर्शन किया। व्यापारियों ने खराब सीसीटीवी कैमरों को ठीक कराने की भी मांग की। एसपी ने उन्हें जल्द ही चोरी की घटनाओं का खुलासा करने का आश्वासन दिया। मौके पर व्यापार मंडल के राजेश बाजपेई, अमर विश्नोई व सर्राफा कमेटी के जिलाध्यक्ष सर्वेश कुमार वर्मा, कांत कुमार शुक्ला, संजीव वर्मा, निखिल अग्रवाल, देवेंद्र सिंह, अरुण कुमार, ताराचंद्र, अनिल सोनी, मनोज दीक्षित, लोकेश वर्मा, बृजेश कुमार, आलोक वर्मा, विपिन गुप्ता, लालजी आदि पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

इंसेट
रात में हूटर न बजाएं
औरैया। एसपी अखिलेश चौरसिया को सौंपे ज्ञापन में व्यापारी नेताओं ने कहा कि रात के समय जो चीता मोबाइल पुलिसकर्मी गश्त करते हैं, वह हूटर न बजाएं। हूटर बजने से चोर सतर्क हो जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed