{"_id":"32-171238","slug":"Auraiya-171238-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"कल तक बूथों की रिपोर्ट दें ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कल तक बूथों की रिपोर्ट दें
Auraiya
Updated Thu, 20 Feb 2014 05:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। शहर के तिलक महाविद्यालय के इंद्रा सभागार में लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिलाधिकारी ने जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेटों की बैठक ली। उन्होंने जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों से अपने अपने मतदेय स्थलों का निरीक्षण कर बिंदुवार आख्या 21 फरवरी तक उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने बारी-बारी से जोनल एवं सेक्टर मजिस्ट्रेटों से बूथों पर दृष्टिगत कमियों के संबंध में जानकारी ली।
जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बैठक में जोनल/सेक्टर मजिस्ट्रेटों को सख्त निर्देश देकर कहा कि बूथोें के बारे में जिसकी सूचना प्राप्त नहीं होगी, उसके विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाएगी। बूथवार स्थिति से अलग अलग अवगत कराया जाए। कमी हो तो स्पष्ट रूप से टिप्पणी अंकित करें, जिससे तत्काल समय उसे दूर किया जा सके। उन्होंने सभी जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों को निर्देशित करते हुए कहा कि वह अपने अपने क्षेत्रों का सघन भ्रमण करके पूर्ण जानकारी करें और स्पष्ट रिपोर्ट दें। जिससे निर्वाचन के दौरान कोई कठिनाई न हो। क्रिटिकल बूथों व बर्नेबुल बूथों पर विशेष बल देकर आवश्यक सूचनाएं प्राप्त कर उपलब्ध कराने को आदेशित किया। अपेक्षित सूचनाएं किसी भी दशा में छूटने नहीं पाएं। उन्होंने कुछ सेक्टर मजिस्ट्रेट द्वारा प्रस्तुत की गई भ्रमण रिपोर्ट की बिंदुवार समीक्षा की। कहा कि आप लोगों को कम समय में एक मतदान केेंद्र से दूसरे मतदान केंद्र पर जाना होगा। इसलिए रास्ते का नक्शा बना लें। उन्होंने बूथ पर विद्युत व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था, छाया आदि व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मौके पर अपर जिलाधिकारी सुरेंद्र कुमार शर्मा, जिला विकास अधिकारी भगवती प्रसाद वर्मा, परियोजना निदेशक डीआडीए अजय प्रकाश, सहायक निर्वाचन अधिकारी अजय कुमार सहित जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट आदि उपस्थित रहे।