फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   सेक्टर प्रभारियाें की बैठक बनी अखाड़ा

सेक्टर प्रभारियाें की बैठक बनी अखाड़ा

Tue, 17 Sep 2013 05:37 AM IST
Auraiya
Auraiya Updated Tue, 17 Sep 2013 05:37 AM IST
विज्ञापन
कार्यकर्ता आपस में भिड़े, बांहें चढ़ाईं
विज्ञापन

औरैया। सोमवार को सपा कार्यालय पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता में संपन्न हुई सेक्टर प्रभारियाें की बैठक रणक्षेत्र बन गई। देखते ही देखते कार्यकर्ता आपस में भिड़ गए और नौबत मारपीट तक पहुंच गई। अन्य कार्यकर्ताआें की समझदारी से मामला शांत हो गया।

सोमवार को पार्टी कार्यालय पर बैठक तो विधानसभा क्षेत्र के सेक्टर प्रभारियाें की थी लेकिन वह अखाड़े में तब्दील हो गई। देखते ही देखते हालात बिगड़ने लगी और कार्यकर्ता बेकाबू होकर आपस में भिड़ गए। नौबत तो मारपीट तक आ गई थी लेकिन कुछ कार्यकर्ताआें के बीच बचाव कर देने पर मामला शांत हो गया। यह झगड़ा केवल सांसद प्रेमदास कठेरिया को लेकर हुआ। जब एक कार्यकर्ता सांसद को पूर्ण बहुमत से जिताने को कहने लगा तभी एक सेक्टर प्रभारी खड़ा होकर बोला कि जब तक प्रत्याशी जनता से नहीं मिलेंगे और लोगाें की भावनाएं नहीं समझेंगे, तब तक सीट नहीं निकाली जा सकती है। इसी बीच दूसरा कार्यकर्ता खड़ा हुआ और जमकर तू तू मैं मैं होने लगी। जब तक पार्टी कार्यकर्ता दोनाें को समझा पाते। तब तक दूसरे कार्यकर्ताआें की भी आपस में कहासुनी होने लगी। देखते ही देखते नौबत मारपीट तक आ गई। मामला शांत होने पर नवनियुक्त जिलाध्यक्ष चौ. शिवनाथ सिंह यादव ने कार्यकर्ताआें से एकजुट रहने की अपील की और कहा कि लोकसभा चुनाव में सभी गिले शिकवे भूलकर पार्टी कार्यकर्ता केवल मिशन 2014 के लिए जुट जाएं। बैठक में राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त ठाकुर भोला सिंह, अवधेश भदौरिया, मनीष भदौरिया, पप्पू नेता, योगेंद्र उर्फ नन्हूं, नरेंद्र तोमर समेत सभी सेक्टर प्रभारी व अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed