{"_id":"32-123972","slug":"Auraiya-123972-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"न्यायाधीशों ने देखी मुंसिफ कोर्ट की जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
न्यायाधीशों ने देखी मुंसिफ कोर्ट की जमीन
Auraiya
Updated Fri, 15 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। जिला न्यायाधीश ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर मुंसिफ कोर्ट का निर्माण अब तक पूर्ण हो जाना चाहिए। मुंसिफ कोर्ट निर्माण के लिए भूमि का निरीक्षण करने पहुंचे जिला न्यायधीश उदित नारायण सिंह ने बताया कि जिन धाराओं की अब तक सुनवाई यहां नहीं हो पा रही थी, मुंसिफ कोर्ट बनने से होने लगेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द ही मुसिंफ कोर्ट का निर्माण हो जाएगा।
बिधूना तहसील आगमन पर जनपद न्यायधीश उदित नारायण सिंह, सीजेएम जगन्नाथ मिश्रा, मुंसिफ मजिस्ट्रेट योगेश कुमार का अधिवक्ताओं ने फूल-मालाओं से स्वागत किया गया। इस मौके पर जिला न्यायाधीश ने कहा कि माननीय उच्च न्यायालय के आदेश पर मुंसिफ कोर्ट का निर्माण दिसंबर 2012 तक हो जाना चाहिए था, लेकिन अभी तक निर्माण ही नहीं शुरू हो सका। उन्होंने उम्मीद जताई कि यह कार्य जल्द पूर्ण होगा। अधिवक्ताओं से कहा कि किसी भी समस्या पर वे हमारा दरवाजा खटखटा सकते हैं। उन्होंने कोर्ट में स्टेनो की समस्या पर कहा कि यह समस्या चयन प्रक्रिया से सुलझा ली जाएगी। इसके बाद जिला जज सहित अन्य न्यायाधीशों ने मुंसिफ कोर्ट भूमि का निरीक्षण किया। इस अवसर पर अधिवक्ता रामकिशोर, यादवेंद्र शरण, अरविंद दुबे, मुरारी लाल, नवीन तिवारी, कुलदीप सिंह आदि उपस्थित थे।