{"_id":"32-123407","slug":"Auraiya-123407-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"मारुति से भिड़ी सफारी, राहगीर की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मारुति से भिड़ी सफारी, राहगीर की मौत
Auraiya
Updated Mon, 11 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर ( औरैया )। फफूंद चौराहे पर अनियंत्रित सफारी ने मारुति को टक्कर दी। इसके बाद एक अज्ञात राहगीर को भी चपेट में ले लिया। हादसे में तीन लोग घायल हो गए। राहगीर ने सीएचसी दिबियापुर में दम तोड़ दिया। दो घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद औरैया जिला चिकित्सालय के लिए रेफर कर दिया गया है। इधर, चालक सवारी को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
ग्राम शिबूपुर निवासी 60 वर्षीय दर्शन सिंह के पैर में फ्रैक्चर हो गया था। फफूंद चौराहे स्थित एक्सरे सेंटर के बाहर भूप सिंह पुत्र रामशरन, सत्यनारायण पुत्र दर्शनलाल एवं रामशंकर पुत्र रामचरन, दर्शन सिंह को मारुति में लिटा रहे थे। इसी बीच औरैया की ओर से तेज गति से आ रही एक अनियंत्रित सफारी ने कार से बाहर खड़े तीनों को टक्कर मार दी। इसके बाद आगे जा रहे एक अन्य अज्ञात राहगीर को सफारी ने रौंद दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल भिजवाया। यहां अज्ञात राहगीर की हालत गंभीर देखते हुए एंबुलेंस बुलाकर रिफर कर दिया गया। इसी बीच राहगीर ने दम तोड़ दिया। तभी युवक ने दम तोड़ दिया। इसके उपरांत भूप सिंह एवं रामशंकर को गंभीरावस्था में औरैया जिला चिकित्सालय के लिए रिफर कर दिया गया। समाचार लिखे जाने तक अज्ञात मृतक राहगीर की शिनाख्त नहीं हो सकी है। घटना के बाद सफारी का चालक मौके पर सफारी छोड़कर भाग गया। पुलिस ने सफारी एवं मारुति कार को थाने में लाकर खड़ा कर लिया है।