{"_id":"32-123402","slug":"Auraiya-123402-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘प्रदेश सरकार ने की वादा खिलाफी’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘प्रदेश सरकार ने की वादा खिलाफी’
Auraiya
Updated Mon, 11 Mar 2013 05:33 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। किसान मजदूर बेरोजगार संघ के पदाधिकारियों ने सपा सरकार पर वायदा पूरा न करने का आरोप लगाते हुए जिलाधिकारी आवास पर प्रदर्शन किया। बाद में मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा।
पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार ने किसानों का कर्ज माफ करने का वायदा किया था। लेकिन आज भी प्रदेश के किसान कर्ज मुक्त नहीं हुए हैं। वहीं प्रदेश सरकार प्रदेश की पात्र बालिकाओं को दो प्रतिशत भी कन्या विद्या धन प्रदान नहीं करा पाई। किसान बेरोजगार संघ के पदाधिकारियों ने इसके सहित नौ सूत्रीय मांग पत्र डीएम को सौंपा। इससे पूर्व उन्होंने प्रदेश सरकार के खिलाफ डीएम आवास के बाहर जमकर नारेबाजी की व प्रदर्शन किया। इस दौरान लाखन सिंह कुशवाहा, गोविंद दुबे, संतोष दिवाकर, संजू खान, ज्ञानेंद्र सिंह, अखिलेश कुमार, देव नरायन सविता आदि लोग शामिल थे।