{"_id":"32-123257","slug":"Auraiya-123257-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन में कांवरियों का उत्पात ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन में कांवरियों का उत्पात
Auraiya
Updated Sun, 10 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ट्रेन में कांवरियों का उत्पात
चार पुलिस कर्मी घायल
दिबियापुर (औरैया)। लखनऊ से दिल्ली जा रही गोमती एक्सप्रेस में कांवरियों ने जमकर उत्पात मचाया। फफूंद रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रुकते ही पहले ड्राइवर से भिड़ गए। फिर आरपीएफ और जीआरपी के जवानों से जमकर मारपीट, ट्रेन पर पथराव किया। आरपीएफ के दारोगा, कांस्टेबल, जीआरपी के दो कांस्टेबल और दो युवक घायल हो गए। आरपीएफ के एएसआई ने ढाई सौ अज्ञात कांवरियों के खिलाफ मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया है।
सुबह लगभग साढ़े आठ बजे नई दिल्ली जा रही गोमती एक्सप्रेस जैसे ही फफूंद रेलवे स्टेशन पर रुकी, कांवरिए उत्पात मचाने लगे। वे इस बात पर गुस्सा जताने लगे कि पीछे के छोटे स्टेशनों पर ट्रेन नहीं रोकी गई। इसके बाद उन्होंने ट्रेन के ड्राइवर से मारपीट कर दी। आरपीएफ के कांस्टेबल अवधेश ने मौके पर पहुंचकर ट्रेन के इंजन का दरवाजा बंद कर दिया।
आरपीएफ और जीआरपी के जवानों ने समझाने-बुझाने की कोशिश की तो कांवरिए उनसे मारपीट करने लगे। तभी दिबियापुर थाना पुलिस भी आ गई। फोर्स और कांवरियों के बीच लाठियां चलने लगीं। पथराव से ट्रेन के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए। स्टेशन के आसपास के लोगों के पहुंचने पर फोर्स ने लाठियां फटकार कर उपद्रवी कांवरियों को खदेड़ दिया। मारपीट में आरपीएफ के एएसआई राजेश यादव, कांस्टेबल अवधेश कुमार, जीआरपी के कांस्टेबल कौशलेंद्र और रामकुमार घायल हो गए। बीच-बचाव के दौरान ओमनगर निवासी सत्येंद्र यादव और सुक्खीलाल चुटहिल हो गए। घायलों को समाजवादी एंबुलेंस से दिबियापुर सीएचसी में भर्ती कराया गया है। इटावा जीआरपी थानाध्यक्ष यशपाल सिंह यादव ने मौके पर पहुंचकर घटना की छानबीन की। फफूंद जीआरपी चौकी प्रभारी जैनुल हसन ने बताया कि लगभग ढाई सौ अज्ञात कांवरियों के खिलाफ बलवा, तोड़फोड़, मारपीट का मुकदमा दर्ज कराया गया है। देर शाम आगरा जीआरपी के सीओ रोहित मिश्रा ने भी मामले की पड़ताल की।