फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   यूपीपीएसएस पर भारी पड़ रहा 36 का आंकड़ा

यूपीपीएसएस पर भारी पड़ रहा 36 का आंकड़ा

Sun, 10 Mar 2013 05:31 AM IST
Auraiya
Auraiya Updated Sun, 10 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
औरैया। टीचरों की समस्याओं को दरकिनार कर जिला कार्यकारिणी के चुनावी मुददे पर उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ (यूपीपीएसएस) का अंतर्कलह उभर कर सामने आ गया है। प्रांतीय पदाधिकारियों की शह से एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप जड़ रहे टीचर नेताओं के विवादों के चलते संगठन विखड़न की स्थिति में नजर आ रहा है।
विज्ञापन

बीते एक पखवारे से उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ आपसी विवादों के घेरे में है। विवाद संगठन के प्रांतीय महामंत्री जबर सिंह यादव के जिले में संगठन के चुनाव कराने को जलवीर सिंह यादव को सदस्यता संचालन समिति का प्रभारी बनाए जाने के साथ ही शुरू हुआ। समिति बनाने का विरोध कार्यवाहक अध्यक्ष विपिन कुमार तिवारी का धड़ा कर रहा है। जलवीर सिंह का गुट चुनाव कराने पर अड़ा हुआ है। उनकी ओर से ब्लाकवार चुनाव की तिथियां भी घोषित की जा चुकी हैं। प्रदेश अध्यक्ष लल्लन मिश्र के करीबी समझे जाने वाले कार्यवाहक जिला अध्यक्ष विपिन कुमार तिवारी ऐसी किसी चुनावी प्रक्रिया का सिरे से बहिष्कार कर रहे हैं। एक दूसरे पर आरोप-प्रत्यारोप कर रहे टीचर नेताओं को प्रांतीय अध्यक्ष व महामंत्री अपने लिखित आदेशों को निर्गत कर शह दे रहे हैं। अब टीचर संगठन के विखंडिंत होने की अटकले लगाने लगे हैं।
विज्ञापन

इनसेट
ब्लाकों में चुनाव संपन्न
कराएगी समिति
औरैया। संगठन की जिला कार्यकारिणी का ब्लाकवार सदस्यता संचालन समिति चुनाव संपन्न कराएगी। इसकी तिथियां भी घोषित कर दी गई हैं। संगठन संबंधी पत्राचार करना प्रदेश महामंत्री के अधिकार क्षेत्र में आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जबर सिंह यादव, महामंत्री यूपीपीएसएस

इनसेट
टीम से जांच की आख्या मांगी गई है
औरैया। कार्यवाहक जिलाध्यक्ष के प्रत्यावेदन पर सम्यक विचारोपरांत औरैया में गठित सदस्यता संचालन समिति पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाई जाती है। साथ ही प्रांतीय संगठन की तीन सदस्यी टीम को प्रकरण की जांच सौंपकर आख्या मांगी गई है।
लल्लन मिश्रा, अध्यक्ष यूपीपीएसएस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed