फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   संदिग्ध परिस्थितियाें में पुलिस आरक्षी की मौत

संदिग्ध परिस्थितियाें में पुलिस आरक्षी की मौत

Sat, 09 Mar 2013 05:32 AM IST
Auraiya
Auraiya Updated Sat, 09 Mar 2013 05:32 AM IST
विज्ञापन
औरैया। गोविंद नगर में शुक्रवार की शाम एक पुलिस आरक्षी का शव घर के कमरे में संदिग्धावस्था में बंद मिला। फिलहाल अभी मौत का कारण पता नहीं लग सका है। मृतक दो दिन पहले ही छुट्टी से घर आया था।
विज्ञापन

इलाहाबाद में तैनात विनीत कुमार (24) पुत्र विशंभर दयाल निवासी औरैया बुधवार को छुट्टी पर घर आया था। उसके पिता चकरनगर में लेखपाल के पद पर तैनात हैं। इसलिए वह घर में अकेले ही रह रहा था। शुक्रवार की शाम करीब पांच बजे जब विनीत कुमार के बुआ का लड़का शैलेंद्र कुमार उससे मिलने के लिए घर पहुंचा। उसने घर का दरवाजा खटखटाया लेकिन अंदर से कोई जबाव नहीं मिला। इस पर उसे कुछ शक हुआ, उसने तत्काल विनीत के पिता विशंभर दयाल व बहन को मोबाइल फोन पर सूचना दी।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंचे पिता व बहन जब घर के बाहर लगी खिड़की तोड़कर अंदर पहुंचे तो देखा कि बेड पर उसका शव पड़ा था। इस पर घर में चीख पुकार मच गई। युवक की मौत की खबर लगते ही वहां पर भारी संख्या में भीड़ लग गई। घटना स्थल पर पहुंचे सीओ सदर विद्यासागर मिश्रा व एसएसआई रामबाबू सिंह ने जांच पड़ताल कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए इटावा भेज दिया। एसएसआई रामबाबू सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हत्या का पता चल सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed