{"_id":"32-123082","slug":"Auraiya-123082-32","type":"story","status":"publish","title_hn":"परीक्षा केंद्र पर पहुंचे प्रश्नपत्रों के बंडल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परीक्षा केंद्र पर पहुंचे प्रश्नपत्रों के बंडल
Auraiya
Updated Sat, 09 Mar 2013 05:31 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दिबियापुर ( औरैया )। 12 मार्च से शुरू हो रही उप्र बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रश्नपत्रों के बंडल शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा में जिले के सभी परीक्षा केंद्रों पर भेज दिए गए। जीजीआईसी दिबियापुर से विभिन्न परीक्षा केंद्रों तक प्रश्नपत्र भेजने के दौरान पूरे समय तक डीआईओएस औरैया डा.शाती कुमारी यादव जमीं रहीं।
डीआईओएस डा.शांती कुमारी यादव ने बताया कि जिले के 113 परीक्षा केंद्रों पर 12 मार्च से बोर्ड परीक्षाएं प्रारंभ हो रहीं हैं। सभी परीक्षा केंद्रों के लिए उत्तरपुस्तिकाएं पहले ही वितरित कीं जा चुकीं हैं। अब प्रश्नपत्र संबंधित परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाए जा रहे हैं। शुक्रवार को पहले दिन बिधूना तहसील क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों तक प्रश्नपत्रों को पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था एवं कड़ी निगरानी के साथ पहुंचाया गया। शनिवार को औरैया तहसील के परीक्षा केंद्रों तक प्रश्नपत्रों को पहुंचाया जाएगा। बताया कि 12 मार्च से प्रारंभ हो रही परीक्षा में इंटर एवं हाईस्कूल के 68140 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं।