फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   यूएम पावर प्लांट पर सेंपलिंग का काम बंद

यूएम पावर प्लांट पर सेंपलिंग का काम बंद

Fri, 08 Feb 2013 05:30 AM IST
Auraiya
Auraiya Updated Fri, 08 Feb 2013 05:30 AM IST
विज्ञापन
कंचौसी(औरैया)। किसानों के विरोध के चलते यूएम पावर कारपोरेशन की कोल आधारित 250 मेगावाट बिजली परियोजना में मिट्टी सेंपलिंग के कार्य बंद हो गया है। नाराज किसानों का कहना है कि उनकी भूमि का बिना मुआवजा दिए परियोजना के कर्मचारी मशीनें लगवाकर खुदाई करवा रहे हैं। जब तक मुआवजा नहीं मिल जाता किसान अपनी जमीन पर खुदाई नहीं होने देंगे।
विज्ञापन

किसान हरीबाबू, प्रेमशंकर, राजाराम, जितेंद्र यादव, सियाराम, सूबेदार तिवारी, चंद्रशेखर तिवारी, रामप्रकाश एवं कमलेश ने बताया कि यूएम पावर कारपोरेशन ने अभी तक उनकी जमीन का मुआवजा नहीं दिया है। उनकी जमीन पर बड़ी बड़ी मशीनों से खुदाई करवाकर मिट्टी परीक्षण का कार्य शुरू करा दिया है। किसानों ने मौके पर पहुंचकर इसका विरोध किया। किसानों के विरोध के चलते काम बंद कर दिया गया। फील्ड कर्मचारी विनोद अपने कुछ सुरक्षा गार्डों के साथ किसानों से जोर जबरदस्ती कर मशीन चलाने का दबाव बनाने लगे। इससे किसानों में और आक्रोश फैल गया। बाद में उन्होंने काम बंद कराते हुए किसानों को उनकी मांगों पर विचार का आश्वासन दिया। परियोजना निदेशक आरबी सिंह ने किसानों की एक बैठक भी मानस इंटर कालेज में बुलाई। किसानों ने उनके समक्ष भी मांग मजबूती से रखी। किसानाें ने दो टूक कहा कि जब तक उनकी भूमि का उचित मुआवजा नहीं मिल जाता वे विरोध करते रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed