{"_id":"5978d14a4f1c1b061b8b4769","slug":"91501090122-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा
Updated Wed, 26 Jul 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया।
किसानों कामगारों सहित जिले की सुरक्षा व्यवस्था तथा अन्य कई मांगों को लेकर भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारियों ने बुधवार को राष्ट्रपति व राज्यपाल को संबोधित एक ज्ञापन डीएम जय प्रकाश सगर को सौंपा।
बुधवार को भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के जिलामंत्री के नेतृत्व में दर्जन पदाधिकारी डीएम के कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने राष्ट्रपति व राज्यपाल के नाम का ज्ञापन डीएम जय प्रकाश सगर को सौंपा। बताया कि खेती की बढ़ती लागत को कम किया जाए। बीज, फर्टिलाइजर, डीजल, बिजली आदि पर कोई टैक्स न लगे, कृषि उत्पादों की लगातार गिर रही कीमतों को सरकार एक करोड़ रुपये की कीमत का नियंत्रण खंड स्थापित किया जाए।
विज्ञापन
इसके अलावा उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने लगाया भूमि अधिग्रहण अध्यादेश को तत्काल वापस लिया जाए। साथ ही सहारनपुर की घटनाओं की न्यायिक जांच कराई जाए सहित अन्य करीब 10 मांगों को लेकर ज्ञापन दिया है। इस मौके पर जिला मंत्री जवाहर लाल कुशवाहा, अतर सिंह कुशवाहा, बाबूराम निराला सरनाम सिंह कुशवाहा प्रीतम सिंह नायक आदि मौजूद रहे है।
विज्ञापन
--भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के पदाधिकारियों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा