फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   86-year-old man gets his due after 28 years; Chairman hands over cheque.

Auraiya News: 28 साल बाद 86 वर्षीय बुजुर्ग को मिला हक, अध्यक्ष ने सौंपा चेक

Tue, 04 Aug 2026 11:53 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 04 Aug 2026 11:53 PM IST
विज्ञापन
86-year-old man gets his due after 28 years; Chairman hands over cheque.
बुजुर्ग को चेक सौंपते आयोग के अध्यक्ष मौजूद अन्य। स्रोत: सदस्य
औरैया। देर है, अंधेर नहीं यह कहावत ग्राम मिहौली निवासी 86 वर्षीय रामबाबू शर्मा के लिए सच साबित हुई है। विद्युत निगम की लापरवाही के खिलाफ 28 वर्षों तक चले कानूनी लड़ाई के बाद आखिरकार जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग से उन्हें पूरा न्याय मिल गया। आयोग के अध्यक्ष जगन्नाथ मिश्र, सदस्य अमिता निगम व जितेंद्र सिंह कुशवाह ने निष्पादन वाद का निस्तारण करते हुए 21470 की अंतिम बकाया राशि का चेक बुजुर्ग को सौंपा। चेक मिलते ही रामबाबू के आंखों में आंसू आ गए।
विज्ञापन


वर्ष 1998 में रामबाबू ने स्वरोजगार के लिए विश्वकर्मा कृषि यंत्र उद्योग नाम से वर्कशॉप खोलने की तैयारी की थी। उन्होंने तय राशि जमा कर वेल्डिंग व ड्रिल मशीनें भी खरीद लीं लेकिन विद्युत निगम ने कनेक्शन चालू नहीं किया। इससे उनका काम शुरू होने से पहले ही ठप हो गया।
विज्ञापन


दफ्तरों के चक्कर काटने के बाद उन्होंने 2015 में उपभोक्ता फोरम का दरवाजा खटखटाया। 2016 में जिला फोरम और 2020 में राज्य आयोग ने उनके पक्ष में फैसला सुनाया। निगम की टालमटोल पर जिला उपभोक्ता के मध्यस्थता प्रकोष्ठ के सदस्य संजीव पांडेय की प्रभावी कार्रवाई से तहसील के माध्यम से आरसी जारी कराकर यह धनराशि वसूल की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार को बुजुर्ग की जर्जर हालत देखकर आयोग के अध्यक्ष जगन्नाथ मिश्र स्वयं चेंबर से बाहर आए और उन्हें सीढ़ियां न चढ़ने देकर सम्मानपूर्वक चेक सौंपा। कांपते हाथों से चेक स्वीकार करते हुए भावुक रामबाबू ने आयोग और न्यायपालिका के प्रति गहरा आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed