फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   धन-धान्य और सुख शांति की कामना के साथ घर-घर पूजे गए गोधन

धन-धान्य और सुख शांति की कामना के साथ घर-घर पूजे गए गोधन

Sat, 10 Nov 2018 12:01 AM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 12:01 AM IST
विज्ञापन
धन-धान्य और सुख शांति की कामना के साथ घर-घर पूजे गए गोधन
कोंच/रामपुरा। गोवर्धन पूजा गुरुवार को कोंच और आसपास के ग्रामीण इलाकों में बड़े ही श्रद्घाभाव और परंपरागत उत्साह के साथ मनाया गया। घरों में बीच आंगन में गोबर के गोधन पसारे गये और उन्हें खीलों-पुष्पों से सुसज्जित किया गया।
विज्ञापन


घर के मुखिया ने परिवार के सभी सदस्यों के साथ मिल कर विधि विधान के साथ गोवर्धन का पूजन किया। परिवार के सभी सदस्यों ने मिल कर गिर्राजजी महाराज की प्रदक्षिणा की और उनसे प्रार्थना की कि उनके घरों में सदा सुख शांति रहे और अन्न के भंडार उनके घरों में भरे रहें।
विज्ञापन


अन्नकूट से भगवान गोवर्धन का भोग लगाया गया। वस्तुत: गोवर्धन पर्वत की इस प्रतिकृति पर गोबर से पहाड़, वृक्ष, नदियां, वन आदि उकेरे गये थे, माना जाता है कि यह प्राकृतिक धरोहरें हमें जीविकोपार्जन के साधन उपलब्ध कराती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


द्वापर में भगवान कृष्ण ने ब्रजवासियों को देवराज इंद्र की पूजा करने के बजाय उस गोबर्धन पर्वत की पूजा करने के लिये प्रेरित किया था जो हमें अपना जीवन चलाने के लिये साल भर अन्न, ईंधन और अन्य जरूरी चीजें उपलब्ध कराता है। तभी से गोधन पूजा का प्रचलन प्रारंभ हुआ, ऐसा विद्वानों का मानना है। उधर रामपुरा में पूरे विधि विधान से पूजन कार्यक्रम हुआ। छप्पन भोग लगाए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed