फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   रामपुरा ब्लाक प्रमुख पर लटकी अविश्वास की तलवार

रामपुरा ब्लाक प्रमुख पर लटकी अविश्वास की तलवार

Sun, 30 Sep 2018 12:29 AM IST
Updated Sun, 30 Sep 2018 12:29 AM IST
विज्ञापन
रामपुरा ब्लाक प्रमुख पर लटकी अविश्वास की तलवार
उरई/रामपुरा। रामपुरा ब्लाक प्रमुख की कुर्सी पर एक बार फिर अविश्वास की तलवार लटकती नजर आ रही है। शुक्रवार को देर शाम 47 में से 32 सदस्यों ने ब्लाक प्रमुख के खिलाफ अविश्वास के लिए जिलाधिकारी को पत्र दिया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी ने परेड की जिम्मेदारी माधौगढ़ एसडीएम को दी है। निर्देश मिलते ही एसडीएम ने सोमवार एक अक्टूबर को परेड की तिथि निधारित की है। उधर, ब्लाक प्रमुख दिनेश वर्मा का कहना है कि उनके खिलाफ साजिशें होती रहती हैं, वैसे उनके पास बहुमत है।
विज्ञापन


रामपुरा में एक बार फिर ब्लाक प्रमुख की कुर्सी को लेकर राजनीतिक चर्चाएं तेज हो गई हैं। अविश्वास के लिए परेड की तिथि निर्धारित होने से क्षेत्र में जिले के बड़े नेता भी सक्रिय हो गए हैं और पल पल की खबर ले रहे हैं। करीब 29 महीने के कार्यकाल में ब्लाक प्रमुख के राजनीतिक कार्यकाल में कई उतार चढ़ाव नजर आए।
विज्ञापन


पिछले माह से क्षेत्र में ब्लाक प्रमुख पर अविश्वास के लिए चर्चाएं जोरों पर थीं, लेकिन हर बार ब्लाक प्रमुख किसी न किसी जुगत बैठाने में कामयाब नजर आते रहे, लेकिन इस बार उनकी जुगत काम न आई। अधिकारिक सूत्रों के अनुसार क्षेत्र पंचायत सदस्य ममता दोहरे, प्रदीप गौरव के नेतृत्व में 47 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से 32 ने जिलाधिकारी कार्यालय में उपस्थित होकर अविश्वास के लिए शपथ पत्र दाखिल किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले को लेकर जिलाधिकारी मन्नान अख्तर ने माधौगढ़ एसडीएम को जांच व परेड के निर्देश दिए हैं। माधौगढ़ एसडीएम मनोज कुमार का कहना है कि जिलाधिकारी कार्यालय से निर्देश मिले हैं। सोमवार को क्षेत्र पंचायतों की परेड कराई जाएंगी। सभी क्षेत्र पंचायतों को परेड की सूचना भेजी जा रही है। परेड की तैयारियों को लेकर अधीनस्थों को भी निर्देश दे दिए गए हैं। सुरक्षा व्यवस्था के भी इंतजाम कर लिए गए हैं।

सोमवार को माधौगढ़ एसडीएम के सामने होगी सदस्यों की परेड
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed