फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   शान से लहराया तिरंगा, गूंजता रहा वंदे मातरम

शान से लहराया तिरंगा, गूंजता रहा वंदे मातरम

Fri, 17 Aug 2018 12:32 AM IST
Updated Fri, 17 Aug 2018 12:32 AM IST
विज्ञापन
शान से लहराया तिरंगा, गूंजता रहा वंदे मातरम
उरई। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी देशभक्ति से ओतप्रोत नजर आए। सरकारी संस्थानों से लेकर सामाजिक संस्थाएं, राजनैतिक संगठन, स्कूलों व डिग्री कालेजों आदि में ध्वजारोहण किया गया। कलक्ट्रेट में नोडल अफसर व जिलाधिकारी ने ध्वजा रोहण किया तो पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक व विकास भवन में सीडीओ ने झंडा फहराया। स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिन भी भक्ति गीतों की धुन मंत्रमुग्ध करती रहीं। शहर से लेकर गांवों तक सिर्फ तिंरगे का ही जश्न मनाया गया।
विज्ञापन


कलक्ट्रेट सभागार में तय समय पर नोडल अफसर मिनिस्ति एस व जिलाधिकारी डॉ. मन्नान अख्तर ने ध्वजारोहण किया। फिर कलक्ट्रेट सभागार में हुई गोष्ठी में नोडल अफसर ने अधिकारियों से कहा कि हम सब को आजादी के महत्व को समझते हुए देश के विकास के लिए इमानदारी व निष्ठा के साथ कार्य करना चाहिए। विकास भवन सभागार में सीडीओ एबी सिंह ने झंडारोहण कर अधिकारियों व कर्मचारियों को जिम्मेदारी के साथ काम करने की नसीहत दी।
विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में पुलिस अधीक्षक अमरेंद्र प्रसाद सिंह, नगर पालिका में पालिका अध्यक्ष अनिल बहुगुणा, जेल में जेल अधीक्षक व यूपी इलाहाबाद ग्रामीण बैंक मुहम्मदाबाद में प्रबंधक नवीन गोयल ने झंडा रोहण किया। इस दौरान नत्थू सिंह सेंगर, देवेन्द्र सक्सेना, एमपी सिंह, राजकुमार त्रिपाठी, मोहन तिवारी, प्रियंका यादव, संतोष राजपूत, अनूप राजपूत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


पहाड़ गांव स्थित श्री राम इंटर कालेज में प्रबंधक संत प्रिय पालीवाल ने ध्वजारोहण किया। साधन सहकारी समिति पर अध्यक्ष संतोष राजपूत, सहकारी संघ में अध्यक्ष प्रदीप कुमार राजपूत, देवर्षि विद्या मंदिर में विनय पचौरी, किसान क्लब में अशोक लोहिया, इलाहाबाद बैंक शाखा प्रबंधक वैभव खरे, प्राथमिक व कन्या प्राथमिक विद्यालय में ग्राम प्रधान हरगोविन्द्र राजपूत ने ध्वजा रोहण किया।


मुहम्मदाबाद, कुसमिलिया, डकोर, महुाना, मकरेछा, बंधौली, गुड़ा, सिमिरिया, ऐरी रमपुरा के प्राईमरी व जूनियर स्कूलों में ध्वजा रोहण के साथ साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए। इस दौरान ताहिर हुसैन, सरोज अग्रवाल, गोमती गुप्ता, ज्योति सोनी, कल्पना यादव, पवन दीक्षित, कुंवर बहादुर, इंदल राजपूत, राजकुमार, वाजिद हुसैन आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं मौजूद रहीं।

शहर से लेकर गांवों तक सिर्फ तिंरगे का ही जश्न मनाया गया
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed