फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   75 thousand rupees were taken on PhonePe in the name of job and a fake call letter was sent

Auraiya News: नौकरी के नाम पर फोन पे पर लिए 75 हजार, भेजा फर्जी कॉल लेटर

Thu, 06 Mar 2025 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
75 thousand rupees were taken on PhonePe in the name of job and a fake call letter was sent
दिबियापुर (औरैया)। प्राइवेट कंपनी में नौकरी दिलाने के नाम पर ठग ने पहले फोन पे एप पर 75 हजार रुपये मंगवाए। बाद में उसे फर्जी कॉल लेटर भेज दिया। ठगी का शिकार होने पर पीड़ित ने पुलिस से शिकायत की। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

ककोर बुजुर्ग निवासी मुनेंद्र सिंह ने पुलिस को तहरीर दी। बताया कि वो गुरुग्राम में एक प्राइवेट कंपनी में काम करता था। रेलवे क्रॉसिंग राजनगर पार्ट एक पालम विलेज साउथ वेस्ट दिल्ली निवासी पवन कुमार पाठक भी साथ में काम करता था। आरोप है कि पवन ने रुपये लेकर नौकरी लगवाने की बात कही तो मुनेंद्र ने उसे दस हजार रुपये फोन पे एप के माध्यम से दिए। इसके बाद उसने 12 मार्च 2024 को फिर पांच हजार व 13 मार्च 2024 को दस हजार रुपये ऑनलाइन दिए।
विज्ञापन

तीन अप्रैल 2024 को फिर से पवन का फोन आया और बोला उसमें और पैसे लगेंगे, तभी नौकरी लग पाएगी। इस पर उसने 50 हजार रुपये और फोन पे एप के माध्यम से भेजे। कुछ दिन बाद उसने फर्जी कॉल लेटर ई-मेल पर भेजा। चेक करने पर पता चला कि भेजे हुए कागजात फर्जी हैं। इस पर मुनेंद्र ने पवन से दिए गए पैसे वापस मांगे तो वह गाली गलौज करने के साथ रुपये देने से मना करने लगा। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। प्रभारी निरीक्षक मुकेश चौहान ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed