फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   7.5 lakh rupees including cash stolen from bank manager's house

Auraiya News: बैंक प्रबंधक के घर से नकदी समेत 7.5 लाख की चोरी

Mon, 07 Oct 2024 11:56 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 07 Oct 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
7.5 lakh rupees including cash stolen from bank manager's house
बिधूना। लोहिया नगर निवासी बैंक प्रबंधक के बंद पड़े घर से दिन दहाड़े चोरों ने नकदी समेत साढ़े सात लाख रुपये कीमत के आभूषण पार कर दिए। चोरों की फोटो घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। अपर पुलिस अधीक्षक कोतवाली पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और छानबीन की। शाखा प्रबंधक के घर में एक महीने में चोरों ने दूसरी बार वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन


कस्बे के लोहिया नगर निवासी दिनेश कुमार इटावा के हनुमनपुरा स्थित को-ऑपरेटिव बैंक में वरिष्ठ शाखा प्रबंधक के पद पर तैनात हैं। इन दिनों वह वहीं थे। यहां रहने वाली उनकी मां और बेटी घर में ताला लगाकर किसी काम से इटावा गए थे। शनिवार को दिन में चोर घर में घुसे और 50 हजार रुपये नकद और सात लाख रुपये कीमत के आभूषण चोरी कर ले गए। घटना की जानकारी पर अपर पुलिस अधीक्षक आलोक मिश्रा व सीओ भरत पासवान मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

मौके पर मौजूद पीड़ित दिनेश के भाई बंटूराव ने पुलिस को बताया कि घर में लगे सीसीटीवी कैमरों में दो चोरों की फोटो कैद हो गई हैं। जिन्होंने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। बताया कि इससे पहले नौ सितंबर को भी इसी मकान में चोरी की घटना हो चुकी है। चोर घर से सोने की चेन, टॉप्स व 45000 रुपये चोरी कर ले गए थे। वहीं, दिन दहाड़े हुई चोरी की वारदात से लोगों में आक्रोश है। एएसपी आलोक मिश्रा ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में नजर आने वाले संदिग्धों की तलाश पुलिस ने शुरू कर दी है। जल्द चोरी का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed