फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   7477 cases settled in National Lok Adalat

राष्ट्रीय लोक अदालत में 7477 वाद निपटे

Sat, 14 May 2022 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
7477 cases settled in National Lok Adalat
दीप प्रज्ज्वलित करतीं न्यायमूर्ति साधना रानी ठाकुर व जिला जज अनिल कुमार। संवाद - फोटो : AURAIYA
औरैया। शहर के फफूंद रोड स्थित जिला जजी में शनिवार को लगी राष्ट्रीय लोक अदालत में 7477 वाद निस्तारित किए गए। लोक अदालत का शुभारंभ न्यायमूर्ति साधना रानी ठाकुर व जिला जज अनिल कुमार ने दीप जलाकर किया।
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोक अदालत में 7477 वाद का निस्तारण व चार करोड़ 90 लाख 33 हजार 501 रुपये प्रतिकर की वसूली की गई। पीठासीन अधिकारी मोटर दुर्घटना दावा अधिकरण विकास कुमार ने 76 क्लेम तय कर पीड़ितों को 27 लाख 85 हजार प्रति एवार्ड दिया।
विज्ञापन

प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय रणन्जय कुमार वर्मा ने 153 वाद तय किए। स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष एके उपाध्याय ने 13 वाद, विशेष न्यायाधीश एससीएसटी एक्ट मीनू शर्मा ने 15 वाद, विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट मनराज सिंह ने तीन वाद, अपर जिला जज ने विद्युत के 108 वाद, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट जीवक कुमार सिंह 830 वाद, न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रियल शर्मा ने 209 वाद, इसके अलावा राजस्व विभाग द्वारा
विज्ञापन
विज्ञापन

2491 वाद, परिवहन विभाग 1104, सब रजिस्ट्रार द्वारा 1041 वादों का निस्तारण किया गया। बैकों में सबसे ज्यादा बैंक ऑफ बड़ौदा के 376 वाद निस्तारित हुए और कुल 614 बैंक ऋण वसूली चार करोड़ 45 लाख 58 हजार 493 की ऋण वसूली की गई। पिछले कई वर्षों में लोक अदालत में पहली बार बड़ी संख्या में इतने वाद तय हुए।

एसीजेएम न्यायालय का लोकार्पण
बिधूना। उच्च न्यायालय प्रयागराज की प्रशासनिक न्यायमूर्ति साधना रानी ठाकुर ने किशनी रोड स्थित मुंसिफ न्यायालय परिसर में शनिवार को एसीजेएम न्यायालय का लोकार्पण किया। इस दौरान जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा, एडीजे राजेश चौधरी, रणंजय वर्मा परिवार न्यायालय औरैया, सीनियर जज जूनियर डिविजन बिधूना सुरभी श्री गुप्ता, अपर सिविल जज नेपाल सिंह, कार्यदायी संस्था लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता मोहम्म आकिल कुरैशी, सिविल बार एसोसिएशन बिधूना के अध्यक्ष अनुज कुमार धनगर, महामंत्री विजयपाल शाक्य, पूर्व महामंत्री कुलश्रेष्ठ द्विवेदी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता समेत आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed