फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   एल्डर्स कमेटी के इस्तीफे हुए नामंजूर

एल्डर्स कमेटी के इस्तीफे हुए नामंजूर

Sat, 09 Sep 2017 11:16 PM IST
Updated Sat, 09 Sep 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
एल्डर्स कमेटी के इस्तीफे  हुए नामंजूर
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया। जिला बार एसोसिएशन ने चुनाव के लिए गठित पांच सदस्यीय एल्डर्स कमेटी के इस्तीफे नामंजूर करते हुए उन्हें निष्पक्ष चुनाव कराने के लिए अधिकृत किया है। इधर, कमेटी ने 29 विवादित सदस्यों से 11 सितंबर को दो बजे तक स्पष्टीकरण तलब किया है।
डीबीए वर्ष 2017-18 के चुनाव के लिए गठित पांच सदस्यों वाली एल्डर्स कमेटी ने अध्यक्ष को त्यागपत्र देकर चुनाव कराने में असमर्थता व्यक्त की थी। इससे पूर्व घोषित चुनाव कार्यक्रम के तहत नामांकन प्रक्रिया शुरू नहीं हो सकी। शनिवार को डीबीए ने एल्डर्स कमेटी के त्यागपत्र नामंजूर करते हुए उनको निष्पक्ष चुनाव बिना दबाव के कराने की अपेक्षा की। इस पर कमेटी पुन: सक्रिय हो गई।
विज्ञापन

इधर, कमेटी ने डीबीए द्वारा सौंपी गई 360 की सूची में से 29 ऐसे सदस्यों से स्पष्टीकरण मांगा है, जिनकी सदस्यता को लेकर कमेटी के पास आपत्तियां आई हैं। कमेटी के सदस्य एसएन पांडेय, सुरेंद्र नाथ दुबे, नवल किशोर त्रिपाठी, रामरतन कुशवाहा, हरप्रकाश शुक्ला ने बताया कि 29 सदस्यों से 11 सितंबर को दोपहर दो बजे तक आपत्तियों पर स्पष्टीकरण मांगा गया है। चुनाव में वही सदस्य अधिवक्ता मताधिकार का प्रयोग कर सकते हैं, जो कि संवैधानिक तौर पर पात्रता रखते हैं। कमेटी ने बताया कि सदस्यता सूची तय होते ही चुनाव कार्यक्रम नये सिर से घोषित होगा। इधर, संभावित प्रत्याशियों का घर-घर जाकर वोट मांगने का अभियान जारी है। पूरा कचहरी कैंपस दावेदारों की होर्डिंग व बैनरों से पटा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन


लोक अदालत 17 को
औरैया। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में 17 सितंबर रविवार को जिला जज हसनैन कुरैशी की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। इसमें बडे़ पैमाने पर सुलह समझौते से वादों का निस्तारण होगा। यह उक्त जानकारी डीबीए प्रवक्ता शिवम शर्मा ने दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed