{"_id":"59948f194f1c1bf2158b4582","slug":"71502908185-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मांगो को लेकर हड़ताल पर रहे डाककर्मी, बंद रहे डाकघर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मांगो को लेकर हड़ताल पर रहे डाककर्मी, बंद रहे डाकघर
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
फफूंद (औरैया)।
कस्बे के डाकघर से बुधवार को संबंधित सभी शाखा डाकघरों में विभिन्न मांगों को लेकर अखिल भारतीय जीडीएस यूनियन के निर्देश पर अनिश्चितकालीन हड़ताल में हिस्सा लिया। डाकघर की सभी शाखाओं में तालाबंदी रही। डाककर्मियों ने कहा कि उन्हें केंद्रीय कर्मियों की तरह ही सातवां वेतन दिया जाए।
केंद्रीय कर्मचारियों की भांति समान कार्य समान सुविधा के लिए यूनियन विगत कई वर्षों से सरकार के सामने मांग रखी है। केंद्र सरकार की ओर से कोई आश्वासन न मिलने पर बुधवार को यूनियन ने सभी डाकघरों में हड़ताल करने का ऐलान किया। इस पर डाककर्मियों ने बुधवार अपनी शाखाओं में एकत्रित होकर नारेबाजी की और यूनियन के निर्देश पर अपना समर्थन देते हुए जल्द मांगें माने जाने की मांग की।
विज्ञापन
डाककर्मियों ने बताया कि सरकार जीडीएस की सभी मांगे नहीं मान लेती तब तक हड़ताल जारी चलेगी।
इस मौके पर कृपाशंकर शुक्ला, दिनेश चंद गुप्ता, अतुल मिश्रा, विनय दीक्षित, मदन बिहारी, योगेश कुमार, अवधेश सिंह, कृपाल सिंह, सुमन देवी, उदयशंकर शुक्ला शामिल रहे। डाककर्मियों की हड़ताल से डाकघर में कामकाज को लेकर आए लोगों निराश होकर लौटना पड़ा। सुबह से डाककर्मियों ने शाखाओं में तालाबंदी कर दी थी। बुधवार को दो दिन की छुट्टी के बाद जब लोग पहुंचे तो बिना काम निपटाए उन लोगों को वापस आना पड़ा।
विज्ञापन
- सातवां वेतन केंद्रीय कर्मियों की तरह देने की उठाई मांग