{"_id":"596fa1224f1c1b834a8b471f","slug":"71500487970-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वेतन काटे जाने से खफा शिक्षणेतरकर्मी करेंगे आंदोलन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वेतन काटे जाने से खफा शिक्षणेतरकर्मी करेंगे आंदोलन
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। तिलक इंटर कालेज के शिक्षणेतर कर्मचारी का तीन दिन का वेतन काटे जाने से खफा शिक्षणेतर कर्मचारियों ने प्रधानाचार्य के खिलाफ मोर्चा खोलने का निर्णय लिया है। बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन सौंपते हुए संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि अगर जल्द ही समस्या का निस्तारण नहीं हुआ तो वे आंदोलन करेंगे।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षणेतर संघ के जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश यादव व जिला महामंत्री उत्तम कुमार शुक्ला ने डीआईओएस चंद्रप्रताप सिंह को दिए पत्र में बताया है कि तिलक इंटर कालेज में कार्यरत कर्मचारी नीरज कुमार द्विवेदी की 11 वर्ष सेवा पूरी होने के बाद भी प्रधानाचार्य की ओर से वेतन निर्धारण नहीं कराया जा रहा है। साथ ही चार दिन का माह अप्रैल 2017 तथा तीन दिन का माह मई 2017 का वेतन भी काटा गया है।
उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानाचार्य नीरज द्विवेदी से व्यक्तिगत द्वेष मानते हैं और उन्हें आर्थिक क्षति पहुंचाना चाहते हैं। इनका कहना था कि जब तक नीरज द्विवेदी की वेतन कटौती का एवं एसीपी का निस्तारण नहीं करते तब तक प्रधानाचार्य एवं प्रधान लिपिक का माह जून 2017 का वेतन बीजक पारित न किया जाए। उन्होंने डीआईओएस से कहा कि अगर जल्द ही उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं किया गया तो वे व्यापक आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। डीआईओएस चंद्रप्रताप सिंह ने जल्द ही समस्या का निस्तारण किए जाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
-साथी का वेतन काटे जाने से नाराज, डीआईओएस को ज्ञापन सौंपा