{"_id":"59b96dd44f1c1b96688b45ed","slug":"61505324500-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधार लिंक व सत्यापन में मंडल में जिला का दूसरा स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधार लिंक व सत्यापन में मंडल में जिला का दूसरा स्थान
Updated Wed, 13 Sep 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। जिला अपूर्ति विभाग में एक माह पूर्व उपभोक्ताओं के आधार लिंक व सत्यापन में मंडल में निचला स्थान था। लेकिन अब 11 फीसद उछाल के साथ जिला का मंडल में दूसरा स्थान हो गया है। अधिकारियों की माने तो सत्यापन व आधार लिंक अंतिम चरण में है, जल्द काम पूरा हो जाएगा।
प्रदेश में सरकार बदलने के बाद खाद्य विभाग में कालाबाजारी रोकने के लिए शासन ने पेंच कसे थे। जिसके तहत कार्ड धारक का सत्यापन व आधार लिंक करवाने के आदेश दिए गए थे। मगर जिले में सत्यापन काम कछुआ गति से चला जिसके चलते जुलाई माह तक मंडल में जिला का स्थान बिल्कुल नीचे पर था। लेकिन इस समय जिला आधार लिंक व सत्यापन के कार्य में अन्य जिलों को छोड़ते हुए दूसरे स्थान पर आ गया। वहीं पहले स्थान पर कानपुर नगर है। विभाग की माने तो जिले के बिधूना तहसील में काम पूरा हो चुका है। सदर व अजीतमल तहसील में करीब 10 फ ीसदी काम बचा है। जिला पूर्ति अधिकारी अशोक कुमार सिंह ने बताया कि यह काम अपने अंतिम पड़ाव पर है।