फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   बीएड, एमएड की परीक्षाएं आज से शुरू

बीएड, एमएड की परीक्षाएं आज से शुरू

Tue, 01 Aug 2017 10:58 PM IST
Updated Tue, 01 Aug 2017 10:58 PM IST
विज्ञापन
बीएड, एमएड की परीक्षाएं आज से शुरू
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

औरैया।
बीएड और एमएड की परीक्षाएं बुधवार से शुरू हो रही हैं। शहर से तिलक महाविद्यालय और दिबियापुर से वीजीएम कालेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। परीक्षा को लेकर विद्यालय प्रशासन ने पूरी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद कर ली हैं। नकलविहीन परीक्षा कराए जाने के लिए प्राचार्य ने आंतरिक सचल दल भी बना दिया है। इसके अलावा आधा घंटा देरी से आने वाले परीक्षार्थी को परीक्षा की अनुमति नहीं दी जाएगी।


तिलक महाविद्यालय में बीएड एवं एमएड की परीक्षा शांतिपूर्ण एवं नकलविहीन संपन्न कराए जाने के लिए तैयारी की जा चुकी है। तिलक महाविद्यालय में राममनोहर लोहिया महाविद्यालय पुर्वा सुजान, श्रीमती मनोरमा महाविद्यालय औरैया, दर्शन महाविद्यालय औरैया, जनता महाविद्यालय चंद्रनगर सेहुद औरैया, सिंह वाहिनी महाविद्यालय आदमपुर अजीतमल एवं शिव महाविद्यालय याकूबपुर के लगभग पांच सौ परीक्षार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। विद्यालय के प्राचार्य डा. अविनाश गुप्ता ने बताया कि सुबह आठ बजे से 11 बजे से व दोपहर एक से शाम चार बजे तक दो पालियों में परीक्षा होगी।
विज्ञापन



बताया कि विश्वविद्यालय प्रशासन ने सख्ती के साथ नकलविहीन परीक्षाएं संपन्न कराए जाने के लिए तिलक महाविद्यालय को परीक्षा केंद्र बनाया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा केंद्र में मोबाइल एवं नकल संबंधी सामग्री लानी वर्जित हैं। उन्होंने कहा कि अगर कोई भी परीक्षार्थी नकल करते हुए पकड़ा गया तो उसके खिलाफ विश्वविद्यालय के नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। इधर, वीजीएम दिबियापुर में 12 कालेजों की बीएड की परीक्षाएं होंगी। प्राचार्य डीपी सिंह ने कहा कि सभी परीक्षार्थी विश्वविद्यालय नियमानुसार निर्धारित समय से आधा घंटे पहले परीक्षा केंद्र पर उपस्थित हों। परीक्षा के प्रारंभ के आधा घंटा बाद किसी भी परीक्षार्थी को किसी भी दशा में परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- तिलक महाविद्यालय व वीजीएम को बनाया गया है परीक्षा केंद्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed