{"_id":"597a277f4f1c1b96628b476e","slug":"61501177727-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल इतने मरीज की ओपीडी में बैठने की जगह नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल इतने मरीज की ओपीडी में बैठने की जगह नहीं
Updated Thu, 27 Jul 2017 11:26 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। मौसम बदलने से जिला अस्पताल में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ी है। स्थिति ऐसी है कि मरीजों की कुल संख्या 750 के पार पहुंच गई है। मरीज ओपीडी वार्ड में बाहर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दे रहे है। ऐसे में बैठने तक की जगह नहीं है। हालांकि ज्यादातर मौसमी बुखार, उल्टी-दस्त, गले मेें खराश, पेट दर्द के मरीज ही है।
जिला अस्पताल में बारिश के बाद मरीजों की संख्या में अचानक वृद्धि हुई है। पर्ची काउंटर पर मरीज पर्ची बनवाने के लिए काफी देर तक खड़े रहे तब जाकर उनका नंबर आ पाया। सुबह आठ बजे से ही रोगियों का आना शुरू हो गया था। अपराह्न दो बजे तक कुल 750 के करीब मरीज ने पर्ची बनवाई।
विज्ञापन
सुबह आठ बजे से ही मरीजों की अस्पताल में मरीजों का तांता लगना शुरू हो गया था। स्थिति ऐसी हो गई थी कि ओपीडी के अंदर मरीजों के साथ आए तीमारदारों के बैठने के लिए कोई बेंच खाली नहीं थी। इसके वे लोग बाहर सीढ़ियाें पर बैठकर अपनी बारी का इंतजार करते दिखाई दिए।
विज्ञापन
ओपीडी में गुरुवार को छह मरीज भर्ती हुए जिनको उल्टी, दस्त और सीजनल फीवर था। अशोका देवी की तबीयत अचानक खराब हो गई, तो उनको ओपीडी में भर्ती कराया जिनको ग्लूकोज की बोतल दी जा रही है। डाक्टर ने बताया कि खान पान में लापरवाही के कारण लोगों का दस्त और उल्टी आ रही है।
-गुरुवार को मरीजोें की संख्या 750 पार पहुंची