फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   60 percent subsidy will be given for solar pump

सोलर पंप के लिए मिलेगा 60 फीसद अनुदान

Tue, 28 Jun 2022 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jun 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
60 percent subsidy will be given for solar pump
औरैया। जिले के 85 पंजीकृत किसानों को प्रधानमंत्री किसान ऊर्जा सुरक्षा योजना एवं उत्थान महाअभियान के तहत सोलर पंप पर अनुदान मिलेगा। इस योजना में किसान को 40 प्रतिशत राशि का भुगतान करना होगा। 60 फीसदी अनुदार सरकार देगी। लक्ष्य निर्धारण के साथ तीन जुलाई से आवेदन लिए जाएंगे।
विज्ञापन

अनुदान के लिए पंजीकृत किसानों को विभागीय वेबसाइट पर आवेदन करना होगा। कृषक बुकिंग पहले आओ-पहले पाओ की तर्ज पर की जाएगी। पंजीकृत किसानों को ही लाभ मिलेगा। किसानों को 40 पतिशत धनराशि इंडियन बैंक कृषि निदेशालय की शाखा लखनऊ में जमा करनी होगी। खाते व अधिक जानकारी के लिए किसान विभाग से संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन

उप निदेशक कृषि डॉ. अशोक तिवारी ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर दिया गया है। तीन जुलाई से किसान सोलर पंप के लिए बुकिंग करा सकते हैं। किसानों को पहले आओ पहले पाओ के आधार पर योजना का लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

किसान स्वयं कराएंगे बोरिंग
योजना की शर्तों के अनुसार किसानों को दो एचपी के लिए चार इंच, तीन व पांच एचपी के लिए छह इंच और 7.5 व 10 एचपी के लिए आठ इंच की बोरिंग कराना अनिवार्य है। 22 फीट की गहराई पर उपलब्ध जलस्तर के लिए दो फेस सर्फेस सोलर पंप, 50 फीट तक गहराई के लिए दो एचपी सबमर्सिबल पंप, 150 फीट की गहराई पर तीन एचपी और 200 फीट की गहराई पर पांच एचपी, 300 फीट गहराई पर 7.5 एचपी व 10 एचपी के सोलर पंप लगाए जा सकते है। बोरिंग के लिए सरकार की ओर से किसानों को धनराशि नहीं दी जाएगी। बोरिंग का कार्य उन्हें स्वयं कराना होगा।

किसानों को इस तरह मिलेगा अनुदान
दो एचपी डीसी व एसी सर्फेस पंप पर 86,716, दो एचपी एसी सबमर्सिबल पंप पर 88,756, तीन एचपी डीसी सबमर्सिबल पंप 1,16,710, एसी सबमर्सिबल पंप पर 1,16,076, पांच एचपी एसी सबमर्सिबल पंप पर 1,63,882 और 7.5 एचपी व 10 एचपी सबमर्सिबल पंप पर क्रमश: 2,23,276 व 2,78,582 रुपये का अनुदान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed