फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   4.45 lakh fine imposed on 229 vehicles, yet no improvement in the situation

Auraiya News: 229 वाहनों पर 4.45 लाख का जुर्माना, फिर भी नहीं हो रहा सुधार

Mon, 03 Nov 2025 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
4.45 lakh fine imposed on 229 vehicles, yet no improvement in the situation
औरैया। यातायात माह के तीसरे दिन भी पुलिस की कार्रवाई जारी रही। चेकिंग के दौरान लोगों को जागरूक भी किया गया। तीन दिन में 229 वाहनों पर 4.45 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जा चुका है। इसके बाद भी जनपद में वाहन चालक मनमानी करने से बाज नहीं आ रहे हैं।
विज्ञापन

एसपी अभिषेक भारती के निर्देश पर सोमवार को भी पुलिस ने यातायात माह के तहत वाहन चेकिंग की। साथ ही लोगों को नियमों का पालन करने की अपील की गई। यातायात प्रभारी उप निरीक्षक देवेंद्र कुमार ने श्री गुलाब सिंह कॉलेज ऑफ फार्मेसी में कार्यक्रम के दौरान छात्रा-छात्राओं को जागरूक किया। उन्होंने बताया कि अक्सर लोग जल्दबाजी में हाईवे सहित अन्य सड़कों पर गलत दिशा में चलते हैं। इससे हादसा हो जाता है और लोग जान गवां देते हैं। इसके अलावा चौराहों पर पुलिस ने लोगों को पंपलेट देकर यातायात नियमों का पालन करने की अपील की। यातायात प्रभारी उपनिरीक्षक देवेंद्र कुमार ने बताया कि लोगों को लगातार जागरूक किया जा रहा है। साथ ही नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई भी की जा रही है। अभियान पूरे माह चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed