{"_id":"5cba1387bdec22142a7219e1","slug":"41555698567-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"योगी आदित्यनाथ आज बिधूना में जनसभा को संबोधित करेंगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
योगी आदित्यनाथ आज बिधूना में जनसभा को संबोधित करेंगे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिधूना (औरैया)। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शनिवार को तहसील के पीछे स्थित मैदान में कन्नौज लोकसभा सीट के भाजपा प्रत्याशी सुब्रत पाठक के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। कार्यक्रम के बाबत मिली जानकारी के मुताबिक मुख्यमंत्री 45 मिनट तक मंच पर रहेंगे।
मुख्यमंत्री की जनसभा का प्रोटोकॉल जिला प्रशासन के पास पहुंच गया है। योगी आदित्यनाथ हेलीकाप्टर से दोपहर 2:05 बजे बिधूना तहसील के पीछे स्थित मैदान पर पहुंचेंगे और जनसभा को संबोधित करेंगें। लगभग 45 मिनट तक मंच पर रहकर 2:50 बजे हैलीपैड से एटा के लिए रवाना हो जाएंगे। प्रशासन ने मंच से कुछ दूरी पर ही हैलीपैड बनाया जा रहा है, जहां पर मुख्यमंत्री का हैलीकाप्टर उतरेगा। पुलिस प्रशासन के लेकर अन्य विभागों के अधिकारी और कर्मचारी तैयारी करने में लगे हुए हैं। मुख्यमंत्री के लिए सिर्फ एक ही मंच बनाया गया है। इसी पर सभी नेता व मुख्यमंत्री जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा स्थल का शुक्रवार को भाजपा नेत्री मंजू सिंह, जिलाध्यक्ष गीता शाक्य, देवेश शाक्य, अनिल शुक्ला, बंटू राव ने निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी।
योगी आदित्यनाथ के बिधूना आने पर संभावना जताई जा रही है कि कई बड़े नाम भगवा चोला पहन सकते हैं। हालांकि इन नामों का खुलासा अभी नहीं हुआ है पर राजनीतिक गलियारों में यह चर्चा आम है। कई प्रधान व पूर्व प्रधान भी भाजपा में शामिल होकर भाजपा प्रत्याशी को जिताने के लिए लगेंगे।