{"_id":"5bae6f7f867a55013856ad4a","slug":"41538158463-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी सरकार पर फोड़ा सूबे की बदहाली का ठीकरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी सरकार पर फोड़ा सूबे की बदहाली का ठीकरा
Updated Sat, 29 Sep 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उरई। समाजवादी पार्टी के किसान और कार्यकर्ता सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लेने पहुंचे पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम ने शिवपाल का नाम तक नहीं लिया। उनके निशाने पर सिर्फ सीएम योगी की सरकार ही रही। कहा कि भाजपा ने सामाजिक समरसता को बिगाड़ा है। जिससे जनता में दहशत व्याप्त है। जनता ने भाजपा को सबक सिखाना भी शुरू कर दिया है। जिसके परिणाम हाल ही में हुए उपचुनाव में देखने को भी मिले है। योगी की सरकार पिछले दो सालों से सिर्फ जांच ही करा रही है, विकास का कोई काम नहीं किया जा रहा है। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के गठन के सवाल पर शिवपाल का नाम लिए बगैर ही कहा कि नेता जी और अखिलेश की ओर जनता का रुझान बढ़ रहा है। महागठबंधन किससे और कितनी सीटों पर होगा, इसका फैसला भी राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ही करेंगे।
जालौन रोड स्थित जमुना पैलेस में आयोजित सम्मेलन में एमएलसी रमा निरंजन व उनके प्रतिनिधि आरपी निरंजन ने प्रदेश अध्यक्ष को चांदी का मुकुट पहनाया। इसके बाद जनसभा में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा धोखेबाज पार्टी है। किसानों के साथ किए गए वादे छलावा साबित हो रहे हैं और किसान स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहा है।
इसी तरह भाजपा ने रोजगार का लालीपाप दिखाकर युवाओं को भी गुमराह करने का काम किया है। भाजपा सिर्फ सपा शासन काल में हुए विकास कार्यों को अपना बताने में ही व्यस्त है। पूरे प्रदेश की स्थिति यह है कि अराजकता बढ़ रही है और सामाजिक समरसता घट रही है। महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। एक प्रतिशत अमीरों के पास 73 प्रतिशत भूमि है।
विज्ञापन
किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य और नुकसान का मुआवजा भी नहीं मिल रहा है। सभा में भारी भीड़ देख कहा कि साफ है कि आने वाले 2019 में राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश और पार्टी दोनों की ही लोकप्रियता के परिणाम सामने आएंगे। मिर्जा साबिर बेग ने गीत गाकर प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया। इस दौरान पूर्व विधायक दयाशंकर वर्मा, कप्तान सिंह राजपूत, जिलाध्यक्ष वीरपाल सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष हाजी सोहराब, धीरेंद्र यादव, सुरेंद्र बजरिया, जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सुरेंद्र मौखरी, शफीउर रहमान कश्फी, राजीव शर्मा, राखी राजपूत, मांडवी निरंजन, सिदर्थ यादव, इमरान, सलमान सिदद्की आदि मौजूद रहे।
सपा प्रदेश अध्यक्ष ने शिवपाल पर चुप्पी साधी और सरकार पर साधा निशाना
अमर उजाला ब्यूरो बनाए रखी।