फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   400 houses of three wards will get rid of waterlogging soon

Auraiya News: तीन वार्डों के 400 घरों को जल्द जलभराव से निजात

Tue, 21 Mar 2023 12:26 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Tue, 21 Mar 2023 12:26 AM IST
विज्ञापन
400 houses of three wards will get rid of waterlogging soon
औरैया/बिधूना। बिधूना नगर निकाय के तीन वार्डों के 400 घरों को जल्द ही जलभराव की समस्या से निजात मिलेगी। नगर पंचायत के प्रस्ताव के बाद जल निगम की कार्यदायी संस्था सीएनडीएस कन्नौज ने सर्वे का काम पूरा कर लिया है। करीब दो करोड़ खर्च कर नाला निर्माण व अन्य कार्य कराए जाएंगे।
विज्ञापन

कन्नौज की सीएनडीएस ने बिधूना नगर पंचायत में नाला निर्माण के लिए सर्वे किया है। इसमें गांधी नगर, जवाहर नगर और आंबेडकर नगर वार्ड प्रमुख है। इन वार्डों से नाला निर्माण के साथ ही पक्की नाली आदि का निर्माण किया जाएगा। किन स्थानों पर ज्यादा जलभराव और समस्या है, इसकी भी रिपोर्ट तैयार की गई है। इस काम के लिए नगर पंचायत ने करीब दो करोड़ रुपये खर्च आने का आकलन किया है। वहीं, सीएनडीएस अभी डीपीआर तैयार करने के बाद ही स्थिति साफ होने की बात कह रहा है।
विज्ञापन

बता दें कि सात वर्ष से नगर के गांधी नगर, जवाहर नगर और आंबेडकर नगर वार्ड के 400 घरों में रहने वाले लोग जलभराव की समस्या से जूझते चले आ रहे हैं। आम दिनों में भी घरों के चारों ओर जलभराव रहता है। बारिश के दिनों में स्थिति और भी खराब हो जाती है। नाला निर्माण कराने के लिए नगर पंचायत ने पहले सीएनडीएस फर्रुखाबाद से काम कराने के लिए पत्राचार किया। आगणन के लिए दो लाख रुपये की धनाराशि भेजी गई। मगर यह काम बीच में रुक गया। अब सीएनडीएस कन्नौज को इसकी जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जलभराव से फैलती बीमारी, कई घर हो रहे कमजोर
पिछले सात साल से लोग जलभराव की समस्या से जूझते चले आ रहे हैं। यहां के संजय, गुड्डू चौहान, भानू प्रताप सिंह ने बताया कि घरों से निकलने वाला पानी मुख्य नाले तक नहीं पहुंचता है। जल निकासी का प्रबंध न होने पर खाली प्लाटों में पानी भर रहा है। बारिश के दिनों में हालात और खराब हो जाते हैं। इस समस्या को लेकर कई बार बोर्ड बैठक में उठाया भी जा चुका था। गंदगी और जलभराव के कारण ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ा है और लोग बीमार पड़ते हैं। जल्द ही नाला निर्माण व जलनिकासी का प्रबंध हुआ तो समस्या से निजात मिलेगी।

वर्जन
नाला निर्माण के लिए सर्वे करा लिया गया है। किस तरह काम कराया जाएगा। इसकी डीपीआर भी तैयार की जा रही है। पूरा आकलन करने के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि कुल कितनी लागत आएगी। बारिश शुरू होने से पहले लोगों को समस्या से निजात दिलाने की कोशिश रहेगी। - राजन चौरसिया, जेई, सीएनडीएस कन्नौज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed