{"_id":"6022d5388ebc3e94f44cdf5f","slug":"40-percent-student-present-in-school-auraiya-news-knp610903370","type":"story","status":"publish","title_hn":"40 फीसदी छात्र ही स्कूल पहुंचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
40 फीसदी छात्र ही स्कूल पहुंचे
विज्ञापन
बाल विकास संस्थान इंटर कालेज में कक्षा में चल रही पढ़ाई।
- फोटो : AURAIYA
औरैया। कोरोना संक्रमण के कारण करीब 11 माह बाद मंगलवार से शुरू हुईं नौ से 12 तक की कक्षाओं में पहले दिन करीब 40 से 50 फीसदी विद्यार्थी ही पहुंचे। काफी दिन बाद मिले विद्यार्थियों ने एक-दूसरे का हाल लिया और पढ़ाई में जुट गए। आज से कक्षा छह से आठ तक की भी पढ़ाई शुरू हो जाएगी। स्कूल प्रशासन ने इसकी तैयारियां भी कीं। बैठने के लिए कमरों का निर्धारण कर प्लान तैयार किया गया।
उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं की तिथियों की घोषणा होने का इंतजार है। इससे पहले बोर्ड ने कक्षाएं संचालित कर कोर्स पूरा कराने के निर्देश दिए हैं। मंगलवार को स्कूलों में पूरी क्षमता के साथ कक्षाएं लगनी थीं। लेकिन स्कूलों में 40 फीसदी छात्र ही नजर आए। कक्षाओं में छात्रों को कोरोना संक्रमण को देखते हुए छह फीट की दूरी पर बैठाया गया। शहर स्थित तिलक इंटर कालेज, नगर पालिका इंटर कालेज, चौधरी विशंभर सिंह भारतीय विद्यालय में यही स्थिति रही।
नगर पालिका इंटर कालेज के प्रधानाचार्य रमाकांत मिश्रा ने बताया कि 10 फरवरी से छह से आठवीं तक की कक्षाएं शुरू होंगी। इसके लिए दिन निर्धारित किए गए हैं। स्कूल पूरी क्षमता के साथ खुलेंगे लेकिन कोविड प्रोटोकॉल और गाइडलाइन का पालन कराया जाएगा। कक्षाओं में छात्रों ने कोर्स पूरा कराने के संबंध में दिशा निर्देश दिए जाने के साथ ही परीक्षा की तैयारी के संबंध में दिशा निर्देश दिए गए।
विज्ञापन
अजीतमल : कोविड नियमों का किया पालन
बाबरपुर कस्बा स्थित बाल विकास संस्थान इंटर कालेज में मंगलवार को बच्चों में अलग ही उमंग देखने को मिली। सभी साथी एक साथ दिखाई दिए। प्रधानाचार्य सुरेंद्र कुमार तिवारी ने बताया कि कोविड-19 के नियमों के पालन कर कक्षाओं का संचालन किया जा रहा है।
बिधूना : पटरी पर नहीं लौटी शिक्षा व्यवस्था
बिधूना कस्बा स्थित राजकीय बालिका इंटर कालेज में अभी शिक्षा व्यवस्था पटरी पर नहीं लौटी है। कक्षा 9 से 12 तक की 132 छात्राएं हैं। प्रधानाचार्य प्रजेश सिंह ने बताया कि 30 से 35 छात्राएं ही आईं हैं।
आधे बच्चे ही आए, शिक्षकों ने की बैठक
कंचौसी के मानस इंटर कालेज में कक्षा नौ से 12 तक के आधे बच्चे ही आए। लंबे अंतराल के बाद विद्यालय पहुंचे बच्चे उत्साहित दिखे। कार्यवाहक प्रधानाचार्य उपेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि 48 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने ही उपस्थिति दर्ज कराई। शिक्षकों ने बैठक कर आज से शुरू होने वाली कक्षाओं पर चर्चा की।