फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   40 MB per second internet facility will be available in the ravine village of Sadarapur.

Auraiya News: बीहड़ के गांव सड़रापुर में मिलेगी 40 एमबी प्रति सेकेंड नेट सुविधा

Sun, 28 Sep 2025 02:43 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया Updated Sun, 28 Sep 2025 02:43 AM IST
विज्ञापन
40 MB per second internet facility will be available in the ravine village of Sadarapur.
फोटो 27 एयूआरपी 31 जन्मदिन पर केक काटतीं छात्राएं। संवाद
अयाना। बीहड़ पट्टी के गांव में बीएसएनएल की ओर से लगाए गए 4-जी मोबाइल टॉवर का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअली उड़ीसा से किया। इससे अब बीहड़ इलाके के बीएसएनएल ग्राहक भी निगम की स्वदेशी 4 जी सेवाओं से जुड़ सकेंगे। साथ ही उन्हें 40 एमबी प्रति सेकेंड की दर से 4जी इंटरनेट सुविधा का भी आनंद मिलेगा।
विज्ञापन

वर्चुअली फोरजी टॉवर के शुभारंभ पर डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी, सीडीओ संतकुमार सहित अधिकारियों व ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री के उद्धबोधन को सुना। डीएम ने कहा कि एक समय था कि बीहड़ पट्टी के गांव सड़रापुर में लोगों को कॉल पर बात करने के लिए ऊंचे टीले या छत पर बात करने के लिए जाना पड़ता था। अब केंद्र सरकार की ओर से दूरस्थ गांवों में नेटवर्क क्रांति के जरिए हाईस्पीड इंटरनेट की सुविधा बीएसएनएल की ओर दी जा रही है।
विज्ञापन

बीएसएनएल आगरा के जीएम श्याम सिंह ने बताया कि शासन की मंशा के अनुसार जिला मुख्यालय से दूरस्थ गांवों का सर्वे किया गया था। जिसमें करीब 26,700 गांव ऐसे मिले थे। जहां किसी भी टेलीकॉम कंपनी के नेटवर्क मौजूद नहीं थे। इस सूची में सड़रापुर का भी नाम शामिल था। यहां पर 4-जी टावर लगाया गया है जोकि अभी पूर्ण नहीं है। यहां अभी 700 बैंड हार्डवेयर की सुविधा शुरू की गई है। गांव के 18 लोग इस सुविधा का लाभ लेकर हाईस्पीड इंटरनेट का प्रयोग करने लगे हैं। इस दौरान सीडीओ संत कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी श्रीकांत यादव, बीईओ औरैया आदित्य कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
पहला मॉडल वाईफाई गांव बनेगा सड़रापुर
मोबाइल टॉवर का लोकार्पण करने पहुंचे डीएम डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी ने बताया कि गांव में 4 जी इंटरनेट सुविधा मिला संचार क्रांति है। इससे गांव के किसानों से लेकर युवाओं, बच्चों व महिलाओं को लाभ मिलेगा। गांव के स्कूल में डिजिटल क्लास चलने से छात्रों की शिक्षा के स्तर में भी वृद्धि होगी। गांव को जिले का पहला मॉडल वाईफाई गांव बनाने को लेकर विचार किया जा रहा है। इसको लेकर टेलीकॉम कंपनी से अधिकारियों से बातचीत की गई है। मॉडल वाईफाई को लेकर करीब पांच से छह लाख रुपये का खर्च आएगा। बजट का प्रबंधन किया जा रहा है। बजट का प्रबंध होने पर गांव को वाईफाई गांव बनाने का काम शुरू करवाया जाएगा।

------------
फोटो 27 एयूआरपी 31 जन्मदिन पर केक काटतीं छात्राएं। संवाद
मिशन शक्ति के तहत जिलाधिकारी ने बच्चों का मनाया जन्मदिन
सड़रापुर गांव में मोबाइल टॉवर का शुभारंभ करने पहुंचे जिलाधिकारी ने मिशन शक्ति के तहत परिषदीय स्कूल की नैना कक्षा आठ, काव्या कक्षा चार, माधवी कक्षा दो, अर्जुन कक्षा चार सहित पांच बच्चों का जन्मदिन मनाया। इस दौरान जिलाधिकारी ने बच्चों से केक कटवाई। जिलाधिकारी ने बच्चों व उनकी माताओं को योजनाओं को जानकारी देकर सशक्त बनने के लिए जागरूक किया।

फोटो 27 एयूआरपी 31 जन्मदिन पर केक काटतीं छात्राएं। संवाद

फोटो 27 एयूआरपी 31 जन्मदिन पर केक काटतीं छात्राएं। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed