{"_id":"5d16619a8ebc3e3c797c4dd2","slug":"4-lac-auraiya-news-knp498537088","type":"story","status":"publish","title_hn":"चाचा-भतीजे के मकान से चार लाख का माल पार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चाचा-भतीजे के मकान से चार लाख का माल पार
विज्ञापन
मुरादगंज (औरैया)। सदर कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बखरिया में गुरुवार की रात चोरों ने चाचा-भतीजे के घरों में हाथ साफ कर दिया। दोनों घरों से चोर करीब चार लाख रुपये का माल पार कर ले गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
ग्राम बखरिया निवासी पदमनरायन पाठक व उनका भतीजा ब्रजमोहन गांव में ही पुश्तैनी खेती के साथ डेयरी का व्यवसाय करते हैं। दोनों के मकान भी अगल-बगल बने हैं। गुरुवार की रात किसी समय चोर खेतों की ओर से पदमनरायन के घर की दीवार पर चढ़कर अंदर आंगन में उतर गए। वहां कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर रखी दो अटैची उठा ले गए। जेवरों के अलावा अन्य कीमती सामान पर भी हाथ साफ कर दिया। ब्रजमोहन के घर से 10 हजार रुपये व करीब 50 हजार के जेवर, कपड़े चोरी कर लिए। शुक्रवार को सुबह जागने पर जब परिजनों ने कमरे का ताला टूटा व आंगन में सामान बिखरा देखा तो चोरी की जानकारी हुई। आसपास देखने पर बंबे के किनारे खेतों में टूटी हुई अटैचियां पड़ी मिलीं। पदमनरायन के घर की इन अटैचियों के अंदर रखे करीब डेढ़ लाख के जेवरात, घर में चल रहे प्लास्टर के लिए रखे एक लाख रुपये व डेयरी के 50 हजार रुपये गायब थे। दोनों घरों में चोरी की जानकारी होने पर गांव में कोहराम मच गया। आननफानन में कोतवाली पुलिस को घटना की सूचना दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर वारदात की जानकारी की।