फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   33 KV line breaks down, hundreds of villages lose power for six and a half hours

Auraiya News: 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन, सैकड़ों गांव की साढ़े छह घंटे बिजली गुल

Wed, 19 Jun 2024 11:45 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Jun 2024 11:45 PM IST
विज्ञापन
33 KV line breaks down, hundreds of villages lose power for six and a half hours
अछल्दा। बिधूना सब स्टेशन से अछल्दा की 33 केवीए की लाइन में बुधवार सुबह पांच बजे ब्रेकडाउन हो गयी। इससे कस्बे के साथ क्षेत्र के फीडर से जुड़े सैकड़ों गांवों में बिजली लगभग साढ़े छह घंटे सप्लाई ठप रही। साढ़े छह घंटे बाद सप्लाई चालू हो सकी। इस बीच लोगों को भीषण गर्मी में परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन



बुधवार सुबह में बिधूना से अछल्दा आई 33 केवी की हाईटेंशन लाइन गुरुखुंदा के पास ब्रेक डाउन हो गयी। इससे अछल्दा उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति ठप हो गई थी। इससे अछल्दा उपकेंद्र से जुड़े रुरुगंज, मुहम्मदाबाद के अलावा गुनौली फीडर के बैसोली, छछूंद, तेजपुर, मुहम्मदाबाद, बझेरा, गुनौली, मुखे की मड़ैया, दिलीपपुर, तुरुकपुर समेत अन्य कई फीडर से जुडे सैकड़ों गांवों की बिजली सप्लाई ठप हो गई।
विज्ञापन

इससे सैकड़ों गांवों की सप्लाई बाधित हो गई है। इस संबंध में जेई प्रभुदयाल ने बताया कि बिधूना पावर हाउस में 33 केवी लाइन ब्रेक डाउन से विद्युत सप्लाई ठप हो गयी थी। इस पर कर्मचारियों को भेजकर दुरुस्त करा दिया गया है। आपूर्ति सुबह साढ़े 11 बजे पूरी तरह से बहाल करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed