फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   साइकिल सवार छात्राओं को बचाने में श्रद्धालुओं से भरा टेंपो पलटा,

साइकिल सवार छात्राओं को बचाने में श्रद्धालुओं से भरा टेंपो पलटा,

Sat, 20 Apr 2019 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 12:03 AM IST
विज्ञापन
साइकिल सवार छात्राओं को बचाने में श्रद्धालुओं से भरा टेंपो पलटा,
अजीतमल (औरैया)। इटावा के लखना स्थित कालका देवी मंदिर पर झंडा चढ़ाकर लौट रहे श्रद्धालुओं से भरा टेंपो साइकिल सवार छात्राओं को बचाने के चक्कर में पलट गया। टेंपो सवार एक की मौके पर ही मौत हो गई। छात्राओं समेत 12 श्रद्धालु घायल हो गए। लोगों की मदद से घायलों को स्थानीय अस्पताल पहुंचाया गया।
विज्ञापन



कानपुर देहात के थाना सिकंदरा के ग्राम वक्सी का पुर्वा महमूदपुर निवासी हाकिम सिंह पुत्र रामेश्वर का परिवार रिश्तेदारों के साथ इटावा जिले के लखना स्थित कालका देवी मंदिर पर झंडा चढ़ाने गए थे। शुक्रवार को वह वापस अपने घर टेंपो से लौट रहे थे। अजीतमल कोतवाली के अंतर्गत ग्राम बिलावा के सामने अचानक टेंपो के सामने साइकिल सवार छात्राओं का जत्था आ गया उनको बचाने में चालक ने नियंत्रण खो दिया और टंपो पलट गया। मौके पर मौजूद लोगों ने इसकी जानकारी कोतवाल पुलिस को दी और घायलों को बाहर निकाला। मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को सीएचसी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन



जहां चिकित्सक ने हाकिम सिंह पुत्र रामेश्वर को मृत घोषित कर दिया। जबकि अन्य घायल लड़ैती पत्नी हाकिम सिंह, जगदीश, रवि, लोकेश, पिंटू, संजू पुत्रगण हाकिम सिंह, पूजा पुत्री लल्लू सिंह निवासीगण बक्सी का पुर्वा महमूदपुर सिकंदरा कानपुर देहात, दुर्गेश पुत्र राकेश, अनीता पत्नी दुर्गेश, जान्हवी पुत्री दुर्गेश निवासी मोती नगर कालोनी कासगंज, साइकिल सवार छात्राएं अंजना पुत्री मुकेश बाबू, आकांक्षा निवासीगण जैनपुर भीेखेपुर अजीतमल का चिकित्सकों ने उपचार के बाद घर भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन


घायल बक्सी का पुर्वा महमूदपुर सिकंदरा निवासी हाकिम सिंह के परिवारीजनों ने बताया कि हाकिम सिंह की तबियत खराब रहती थी। जिसके सही होने की मनौती मांगी गई थी और तबियत सही होने के बाद लखना की कालका देवी पर झंडा चढ़ाने गये थे। जहां से वापस आते समय रास्ते में टेंपो पलटने से हाकिम सिंह की मौत हो गई।


मृतक हाकिम सिंह के बेटे जगदीश की दो महीने बाद शादी थी। शादी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गईं थीं। लेकिन भगवान को कुछ और ही मंजूर था। जिसके चलते शादी की खुशियां मातम में बदल गयीं। मृतक की पत्नी लडै़ती देवी का रो-रोकर बुरा हाल था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed