फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   3050 candidates left the lekhpal recruitment exam

3050 परीक्षार्थियों ने छोड़ी लेखपाल भर्ती परीक्षा

Mon, 14 Sep 2015 12:04 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया।
अमर उजाला ब्यूरो, औरैया। Updated Mon, 14 Sep 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
3050 candidates left the lekhpal recruitment exam

जिले में लेखपाल परीक्षा में नामांकित 17123 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 3050 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। जबरदस्त सुरक्षा व्यवस्था के बीच आयोजित परीक्षा को नकल विहीन कराने के लिए प्रेक्षक से लेकर जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक लगातार केंद्रों का निरीक्षण करते रहे। इसके चलते शांतिपूर्ण ढंग से परीक्षा संपन्न हो सकी।

विज्ञापन




जिले के पंद्रह केंद्रों पर आयोजित लेखपाल भर्ती परीक्षा में रविवार को नामांकित 17123 अभ्यर्थियों के सापेक्ष 14073 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी। आज हुई परीक्षा में जिला प्रशासन की जबरदस्त तैयारियों के चलते नकल की उम्मीद लेकर पहुंचे लोगों के हौसले पस्त नजर आए।
विज्ञापन



सुबह की पाली में सख्ती के चलते पंजीकृत 8561 परीक्षार्थियों के सापेक्ष 7063 परीक्षार्थियों ने ही परीक्षा दी, जबकि 1498 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी तो वहीं शाम की पाली में पंजीकृत 8562 के सापेक्ष 7010 परीक्षार्थी ही उपस्थित हुए। इस दौरान 1552 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



परीक्षाओं को बिना किसी व्यवधान के संपन्न कराने के लिए परीक्षा केंद्रों को तीन जोन व सात सेक्टरों में विभाजित किया गया था। वहीं जिले में हुई लेखपाल भर्ती परीक्षा में सुबह से लेकर शाम तक सड़कों पर जमकर भीड़ रही।


तिलक इंटर कालेज, तिलक डिग्री कालेज, श्रीगोपाल इंटर कालेज, गोपाल सिंह महाविद्यालय, मनोरमा महाविद्यालय, डा.अनुराधा त्रिपाठी गल्र्स डिग्री कालेज, डा.अनुराधा त्रिपाठी इंटर कालेज, विशंभर सिंह बालिका इंटर कालेज, विशंभर सिंह भारतीय विद्यालय इंटर कालेज, श्री दर्शन महाविद्यालय, श्री प्रकाश चंद्र महाविद्यालय, जनता इंटर कालेज अजीतमल, जनता महाविद्यालय अजीतमल, व सिंह वाहिनी महाविद्यालय आदमपुर अजीतमल केंद्रों पर परीक्षार्थी जुटे।

 
इस दौरान केंद्र के मुख्य गेट पर ही उनकी जामा तलाशी ली गई। कैलकुलेटर, मोबाइल व अन्य इलेक्ट्रानिक उपकरण गेट पर ही जमा करा लिए गए। जिले में परीक्षा को पारदर्शितापूर्ण बनाने के लिए सभी केंद्रों पर पर्यवेक्षक स्थाई परीक्षा ड्यूटी पर तैनात रहे।


वहीं भारी संख्या में पुलिस, पीएसी बल व महिला पुलिस बल भी निगेहबानी करता रहा। वहीं परीक्षा की कार्यव्यवस्था व निष्पक्षता को सुबह की पाली में विशेष सचिव/ प्रेक्षक अरविंद कुमार सिंह ने शहर के केंद्रों का जायजा लिया।

 
ठेंगे पर दिखा 100 मीटर परिधि का आदेश- जिला प्रशासन ने 100 मीटर की परिधि में किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति के प्रवेश पर पूर्णत: रोक लगाने के आदेश जारी किए थे।


बावजूद इसके परीक्षार्थियों के साथ भारी संख्या में आए अभिभावकों की भीड़ केंद्रों से महज तीन मीटर की दूरी पर ही जमा रही, जबकि लगातार जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेटों की गाडिय़ां लगातार केंद्रों के निरीक्षण को चक्कर लगाती रही।



दो पहिया वाहनों से पटी सड़कें, बाधित रहा यातायात- भर्ती परीक्षा के लिए बनाए गए अधिकांश केंद्रों में वाहनों के खड़े होने के लिए परिसर की उपलब्धता न होने के कारण केंद्रों के बाहर भारी संख्या में सड़कों पर दो पहिया वाहन जमा रहे। इसके चलते यातायात बुरी तरह से प्रभावित रहा। जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ी।



मैन कापियां लेकर गायब हुए अभ्यर्थी, प्रशासन के छूटा पसीना- लेखपाल भर्ती परीक्षा के दौरान कई विद्यालयों में अफरातफरी का माहौल रहा। गोपाल इंटर कालेज में शाम की पाली में तीन परीक्षार्थी मैन कापियां लेकर गायब हो गए। बाद में कापियों के मिलान में कम पाए जाने पर प्रशासन के हाथ-पांव फूल गए।


आननफानन में कापियों की तलाश शुरू की गई। लगभग एक घंटे के प्रयास के बाद कापियां मिल सकीं। तब जाकर सभी को राहत मिली। वहीं चौधरी विशंभर सिंह भारतीय विद्यालय में सुबह की पाली में छह परीक्षार्थी जमा करने वाली आंसर शीट अपने साथ ले गए। इससे अफरातफरी मच गई। सीटिंग प्लान के मिलान के बाद आंसर शीट मंगवाई गई।


डा. अनुराधा त्रिपाठी केंद्रों पर रही विशेष नजर- परीक्षा के दौरान अधिकारियों में डा. अनुराधा त्रिपाठी बालिका महाविद्यालय व इंटर कालेज को लेकर ज्यादा सतर्कता बरतते दिखाई दी। सुबह की पाली में जहां प्रेषक/विशेष सचिव अरविंद कुमार सिंह ने पहुंचकर निरीक्षण किया।



वहीं शाम की पाली में जिलाधिकारी माला श्रीवास्तव ने एक घंटे उपस्थित रहकर स्थिति पर नजर रखी। साथ ही ड्यूटी पर तैनात कक्ष निरीक्षकों व पर्यवेक्षकों को भी किसी भी प्रकार की कोताही न बरतने की हिदायत दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed