{"_id":"60996de88ebc3ed1e6362a1c","slug":"3-died-80-new-patient-found-auraiya-news-knp627722360","type":"story","status":"publish","title_hn":"कम हुई नए केसों संख्या, संक्रमण से तीन की सांसे थमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कम हुई नए केसों संख्या, संक्रमण से तीन की सांसे थमी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
औरैया। कोरोना से तीन लोगों की मौत हो गई। हालांकि संक्रमितों की संख्या कम हुई है। सोमवार को 80 नए संक्रमित मिले हैं जबकि रविवार को 238 संक्रमित मिले थे। इससे स्वास्थ्य विभाग को थोड़ी राहत मिली है।
सीएमओ डॉ. अर्चना श्रीवास्तव ने बताया कि कोरोना संक्रमण से 232 मरीजों ने जंग जीती है। जिले में अब कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 9168 है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या 7661 हो गई है। सोमवार को तीन व्यक्तियों की मौत हुई है। इसके साथ मृतकों की संख्या 126 हो गई है। वहीं एक्टिव केस 1381 रह गए हैं। संक्रमण को देखते हुए जिले में एक्टिव हॉटस्पॉट 249 हो गए हैं। सीएमओ ने बताया कि चिचौली स्थित कोविड-19 अस्पताल एल-टू में गंभीर संक्रमित 27 मरीजों का उपचार चल रहा है।
जबकि जिले के बाहर के 15 अस्पतालों में 24 गंभीर मरीज भर्ती हैं। लखनऊ लैब से आरटीपीसीआर की 1100 सैंपलों की रिपोर्ट आने का इंतजार है। सीएमओ ने बताया कि लॉकडाउन के कारण नए केसों की संख्या में कमी आने लगी है। ठीक होने वाले मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। यदि लोग सजग रहें और कोविड-19 के प्रोटोकाल का पालन करें, तो संक्रमण को नियंत्रित किया जा सकता है।
विज्ञापन
कोरोना संक्रमित डॉक्टर की मौत
बिधूना। कोरोना संक्रमित हुए डॉक्टर संजीव शाक्य का इलाज के दौरान सोमवार को आगरा में निधन हो गया। नगर के बेला रोड बाईपास निवासी डॉ. संजीव शाक्य कन्नौज जिला के हसेरन ब्लाक क्षेत्र के मंठी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर तैनात थे। वह पंचायत चुनाव के दौरान कोरोना संक्रमित हो गए थे। उन्हें 27 अप्रैल को सांस लेने में दिक्कत हुई तो परिजन उन्हें पुष्पांजलि हॉस्पिटल आगरा ले गए। सोमवार को उनका निधन हो गया। निधन की सूचना मिलते ही बिधूना नगर व क्षेत्र में शोक छा गया। (संवाद)