फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   250 plants lying dry at the health center

स्वास्थ्य केंद्र पर पड़़े सूख रहे 250 पौधे

Fri, 08 Jul 2022 12:24 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Jul 2022 12:24 AM IST
विज्ञापन
250 plants lying dry at the health center
फोटो-07एयूआरपी-11- सीएचसी बेला में रखी पौध। संवाद
विज्ञापन

स्वास्थ्य केंद्र पर सूख रहे 250 पौधे
- मजदूर न मिलने पर पौधे न रोपे जाने की कही बात
संवाद न्यूज एजेंसी
बेला। पौधरोपण कर पर्यावरण को लेकर हरा-भरा करने की जिले में मुहिम चल रही है। कई विभागों को इसकी जिम्मेदारी दी गई है। बावजूद इसके जिम्मेदार गंभीर नजर नहीं आ रहे है। हालात यह हैं कि दो दिन से सीएचसी बेला में रखे 250 पौधे रोपे न जाने की वजह से सूखने लगे हैं। जिम्मेदार प्रधान द्वारा मजदूर न भेजे जाने की बात कहकर पल्ला झाड़ रहे हैं।

पर्यावरण संरक्षण को लेकर भले ही कड़े दिशा निर्देश दिए जा रहे हों, लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते हरियाली को सुरक्षित रखना मुश्किल हो गया है। यही कारण रहा कि पिछले वर्षो में रोपे गए लाखों पौंधों का नामोनिशान तक नहीं बचा है। पांच जुलाई को जिले में 52 लाख पौधों को रोपने के लिए वृहद स्तर पर अभियान चला। शासन से आए नोडल अधिकारी ने समीक्षा की और अलग-अलग विभागों को लक्ष्य देकर जिम्मेदारी दी। इसके बाद भी जिम्मेदार अपनी जिम्मेदारी से पीछे हट गए। इसका उदाहरण बेला सीएचसी पर मंगलवार को भेजे गए 250 पौधे हैं। इन्हें दो दिन बीतने के बाद भी नहीं रोपा गया और वह अब सूखने लगे हैं। सीएचसी प्रभारी डा. चंद्रशेखर ने बताया कि मंगलवार को रोपण के लिए 250 पौधों की खेप सीएचसी पहुंच गई थी। सिर्फ रोपण ही नहीं बल्कि उनकी सुरक्षा की जिम्मेदारी भी दी गई है। पौधों को रोपित करने के लिए ग्राम प्रधान को सूचना दी गई थी। प्रधान ने मजदूर नहीं भेजे, जिससे इन्हें रोपा नहीं जा सका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed