{"_id":"67fab0ca383eac9d830a75fe","slug":"250-bigha-land-is-not-getting-water-since-last-13-years-auraiya-news-c-211-1-knj1003-124637-2025-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: 13 साल से 250 बीघा जमीन को नहीं मिल पा रहा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: 13 साल से 250 बीघा जमीन को नहीं मिल पा रहा पानी
Sat, 12 Apr 2025 11:58 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 12 Apr 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
उमरैन के दीनपुर में राजकीय नलकूप के पास खड़े किसान।
- फोटो : उमरैन के दीनपुर में राजकीय नलकूप के पास खड़े किसान।
एरवाकटरा। ग्राम पंचायत उमरैन का मजरा दीनपुर चंदन में राजकीय नलकूप रीबोर होने के 13 साल बाद भी पाइप लाइन नहीं डाली गई। इससे पुरानी पाइप लाइन से जुड़ी करीब 250 बीघा फसल की सिंचाई प्रभावित है।
किसान मजबूरन रुपये खर्च कर निजी नलकूप से फसलों की सिंचाई कर रहे हैं। जिम्मेदारों की अनदेखी से किसानों में नाराजगी है। दीनपुर चंदन में राजकीय नलकूप 79 की बोरिंग 13 साल पहले खराब हो गई थी।
इसपर जिम्मेदारों ने पुराने बोर से कुछ दूरी पर नया बोर करवा दिया था। नलकूप चालू होने के बाद जिम्मेदार किसानों के खेतों तक पहुंची पाइप लाइन को नलकूप से जोड़ना भूल गए। इससे किसानों की करीब 250 बीघा जमीन को पानी नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
फसल सूखने के डर से किसान मजबूरन निजी नलकूपों का सहारा ले रहे हैं। किसानों का कहना है कि सरकार किसानों को सुविधा पहुंचाने के लिए मुफ्त सिंचाई योजना चला रही है। मगर जिम्मेदारों की अनदेखी के चलते उनको इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
प्रतिवर्ष जिम्मेदार फसल कटने के बाद पाइप लाइन डालने का आश्वासन देकर उन्हें टरका देते हैं। किसानों ने बताया कि उन्होंने नलकूप की पाइप लाइन न बिछाए जाने की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पर की है।
दीनपुर चंदन के नलकूप की पाइप लाइन की स्थिति के संबंध में उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। बजट आने के बाद पाइप लाइन दुरुस्त करा दी जाएगी।
-अरविंद कुमार, जेई नलकूप सिंचाई विभाग