{"_id":"6839f9ebb5afc3469907c50c","slug":"25-electricity-poles-of-14-villages-were-broken-and-trees-fell-in-the-storm-auraiya-news-c-211-1-aur1008-126717-2025-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: आंधी में 14 गांवों के 25 बिजली पोल टूटे, पेड़ गिरे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: आंधी में 14 गांवों के 25 बिजली पोल टूटे, पेड़ गिरे
Sat, 31 May 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Sat, 31 May 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
आंधी में गिरा पेड़।
- फोटो : आंधी में गिरा पेड़।
बिधूना। शुक्रवार को आए तेज आंधी तूफान से रूपपुर सहार फीडर के 14 गांवों के 25 से अधिक बिजली के पोल टूटकर गिर गए। इससे इलाके में बिजली ठप हो गई। जबकि बिधूना रामगढ़ मार्ग पर पेड़ टूटने से आवागमन बाधित हो गया।
शुक्रवार शाम को आई आंधी से कई जगहों पर पेड़ टूटकर गिरने से बिजली आपूर्ति बंद हो गई। बिजली विभाग के कर्मचारियों बताया कि रूपपुर सहार फीडर के नौगंवा से लेकर भसोरा, तुलसीपुर, पुर्वा मुले, रामनगर, पुर्वा पटटी, रामदासपुरर्वा, पुर्वा हरचन्द्री में पेड़ गिर गए। हरी पुर्वा, कल्यानपुर जागू, कल्यानपुर, सुंदरपुर,भाईपुर गांव को जाने वाली बिजली की लाइन पर कई जगहों पर पेड़ टूट कर गिरे। इसके अलावा बिजली के पोल टूट गए।
रूपपुर सहार उपकेंद्र के जेई महेंद्र प्रसाद ने बताया कि आंधी के कारण पोल टूटे हैं। टीम लाइनों के टूटे पोलों को चििहति करने में लगी है। नए पोल लगाकर बिजली आपूर्ति चालू की जा सकेगी। इसमें दो दिन का समय लग सकता है।