{"_id":"56ec4c6d4f1c1bca3b8b4b79","slug":"24-hour-halt-bsnl-communication-service","type":"story","status":"publish","title_hn":"24 घंटे से ठप बीएसएनएल संचार सेवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
24 घंटे से ठप बीएसएनएल संचार सेवा
Auraiya, Uttar pradesh, India
Updated Sat, 19 Mar 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
कारोबार प्रभावित
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बीएसएनएल की सेवा ने इस माह उपभोक्ताओं को रुला कर रख दिया है। एक माह में तीन-तीन बार कटी ओएफसी केबिल से मोबाइल और ब्राडबैंड के उपभोक्ता त्रस्त हो गए हैं। वहीं मार्च क्लोजिंग के दौरान संचार सेवा बाधित होने से सभी सरकारी कार्यालयों का काम भी ठप हो गया है। यहां तक कि बीएसएनएल की सेवा से जुड़े बैंकों में भी काम काज प्रभावित है। गुरुवार शाम को एक प्राइवेट कंपनी की केबिल डालने के दौरान तीन जगह कटी ओएफसी केबिल को जोड़ने के लिए इंजीनियर पसीना-पसीना हो रहे हैं।
गुरुवार शाम करीब सात बजे बीएसएनएल विभाग की ओएफसी केबिल औरैया जिले के मोहारी के अलावा इटावा जिले के सुंदरपुर व भर्थना-बिधूना मार्ग पर रिलाइंस कंपनी की केबिल डालते समय बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो जाने से पूरे जिले की संचार सेवा धड़ाम हो गई। बीएसएनएल टीडीएम आके गुप्ता ने बताया कि औरैया जिले की संचार सेवा को बनाए गए सर्किल में दोनों तरफ से केबिल कट गई है। जिससे पूरे जिले में मोबाइल और ब्राडबैंड सेवा प्रभावित हो गई है। इंजीनियरों की टीम लगी हुई हैं। प्रयास है जल्द से जल्द सेवा बहाल हो सके।
इस माह तीसरी बार कटी केबिल
इस माह में इससे पूर्व भी 6 मार्च को बिधूना-भर्थना व कुदरकोट में रिलायंस के अंडर ग्राउंड केबिल बिछाने के दौरान बीएसएनएल की केबिल कट जाने से पूरे दिन संचार सेवा बाधित रही थी। वहीं 16 मार्च को भी बिधूना-सहार के बीच नाला निर्माण की खुदाई के दौरान ओएफसी केबिल कट गई थी। जिससे दूसरे दिन संचार सेवा बहाल हो सकी थी। वहीं गुरुवार 17 मार्च की शाम कटी केबिल अगले दिन 18 मार्च की देर शाम तक नहीं जोड़ी जा सकी।