{"_id":"65b2c1ce907f75b1d9071317","slug":"22-batteries-worth-thousands-stolen-from-mobile-tower-in-gumti-auraiya-news-c-213-1-sknp1042-109715-2024-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Auraiya News: मोबाइल टावर से 22 बैटरियां संग गुमटी में हजारों की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Auraiya News: मोबाइल टावर से 22 बैटरियां संग गुमटी में हजारों की चोरी
Fri, 26 Jan 2024 01:47 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
संवाद न्यूज एजेंसी, औरैया
Updated Fri, 26 Jan 2024 01:47 AM IST
विज्ञापन
पचदेवरा। पुलिस बूथ से बीस मीटर दूर पचदेवरा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में चोरों ने मोबाइल टावर के केबिन का ताला तोड़कर 22 बैटरियां चोरी कर लीं। इसके अलावा अनंगपुर चौराहा पर बने पुलिस बूथ के पास रखी गुमटी को भी चोरों ने निशाना बनाया।
सुल्तानपुर गांव निवासी विनोद सिंह चौहान के खेत में मोबाइल टावर लगा है। टेक्नीशियन प्रमोद सिंह हैं। बुधवार शाम वह केबिन में ताला डालकर घर चले गए थे। गुरुवार सुबह जब टावर पहुंचे तो केबिन का ताला टूटा था। अंदर टावर के संचालन के लिए लगी 22 बैटरियां गायब थीं। इनकी कीमत लगभग दो लाख रुपये बताई जा रही हैं।
इसके अलावा अनंगपुर चौराहा पर स्थित पुलिस बूथ के पास सुधीर सिंह उर्फ लाले की गुमटी रखी है। सुधीर की गुमटी से चोर चार हजार रुपये के पान मसाला, सिगरेट आदि सामग्री और 1200 रुपये समेत गुल्लक उठा ले गए। गुल्लक से रुपये निकालकर नहर में फेंक दिया। कुल मिलाकर पुलिस बूथ के पास हुई घटना से पुलिस गश्त की पोल भी खुल गई है। पुलिस का दावा है कि बूथ पर दो सिपाहियों की ड्यूटी लगाई गई थी, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि पुलिस आई ही नहीं। एसपी केसी गोस्वामी ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। अगर किसी पुलिस कर्मी की लापरवाही सामने आई तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।