{"_id":"59b96ddb4f1c1b18688b45f0","slug":"21505324507-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एचटी लाइन की चपेट में आए एक ही परिवार के चार लोग गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एचटी लाइन की चपेट में आए एक ही परिवार के चार लोग गंभीर
Updated Wed, 13 Sep 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। मुख्यालय के समीप स्थित बूढ़ादाना गांव में बुधवार को खेत पर लगे सबमर्सिबल पर काम करते समय पाइप एचटी लाइन से छू गया। एक ही परिवार के चार लोगों को जोर का झटका लगा। दो किसान मौके पर ही बेहोश हो गए। शोर मचाने पर ग्रामीण पहुंचे और एंबुलेंस से चारों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से दो को गंभीर हालत में सैफई रेफर कर दिया गया।
दिबियापुर क्षेत्र के बूढादाना गांव में बुधवार सुबह किसान रामनरायण व विजय पुत्रगण राधेश्याम कोरी व रामनरायण के दो पुत्र राजू व सुरेश गांव के राम मंदिर के समीप खेत पर लगे सबमर्सिबल पर काम कर रहे थे। लोहे का पाइप निकालते समय हाईटेंशन लाइन में छू गया। इससे चारों को करंट का जोर का झटका लगा। राम नरायण व विजय बेहोश हो गए। ग्रामीणों ने देखा तो वह लोग दौड़ पड़े। परिजन भी रोते बिलखते आ गए। सूचना पर पहुंची एंबुलेंस ने घायलों को सौ शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया। यहां पर विजय व रामनरायण की हालत गंभीर देख डाक्टरों ने सैफई रेफर कर दिया।