{"_id":"59b57c2f4f1c1bec7f8b5b35","slug":"21505066031-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम ने बीएसए का रोका वेतन, मांगा स्पष्टीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम ने बीएसए का रोका वेतन, मांगा स्पष्टीकरण
Updated Sun, 10 Sep 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। बगैर मान्यता प्राप्त संचालित शैक्षिक संस्थाओं को चिन्हित कर कार्रवाई के निर्देश थे। लेकिन बीएसए ने अभी तक कॉलेजों पर की गई कार्रवाई की न आख्या डीएम को उपलब्ध कराई है और न ही कहीं कोई कार्रवाई की गई। इस पर डीएम ने बीएसए का वेतन रोकते हुए स्पष्टीकरण मांगा है।
डीएम जयप्रकाश सगर ने बताया कि 8 अगस्त को उनकी ओर से बगैर मान्यता प्राप्त शैक्षिक संस्थाओं को चिह्नित कर उनके विरुद्ध विभागीय कार्रवाई करने के निर्देश बीएसए को दिए गए थे। डीएम ने 18 अगस्त को चेतावनी देते हुए बीएसए को निर्देश दिए थे कि अब तक चिह्नित किए गए विद्यालयों एवं उनके विरूद्ध की गई कार्रवाई का विवरण 28 अगस्त तक उपलब्ध कराया जाए।
बावजूद इसके बीएसए की ओर से कोई सूचना उपलब्ध नहीं कराई गई। 31 अगस्त को डीएम ने तीन के अंदर स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे। लेकिन फिर भी उनकी ओर से आख्या प्रस्तुत नहीं की गई। जिस पर नाराजगी व्यक्त करते हुए डीएम जयप्रकाश सगर ने बेसिक शिक्षा अधिकारी एसपी यादव का सितंबर माह का अग्रिम आदेशों तक वेतन आहरण रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
-बगैर मान्यता प्राप्त स्कूलों को बंद न कराने पर डीएम ने की कार्रवाई