{"_id":"59948f1d4f1c1bd0118b4660","slug":"21502908189-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनुशासनहीनता पर तीन संविदा लाइनमैन एवं 1 मीटर रीडर हटाए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनुशासनहीनता पर तीन संविदा लाइनमैन एवं 1 मीटर रीडर हटाए
Updated Wed, 16 Aug 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
दिबियापुर (औरैया)। पिछले दिनों लाइनमैनों के 12 घंटों तक कार्य बहिष्कार के चलते कई फीडरों की बिजली आपूर्ति ठप होने को बिजली विभाग ने गंभीरता से लिया है। विभाग ने तीन लाइनमैनों एवं एक मीटर रीडर को हटा दिया है। ये सभी संविदा पर थे। विद्युत एक्सईएन का कहना है कि लाइनमैनों की कार्यप्रणाली को अनुशासनहीनता माना है।
जानकारी के अनुसार पिछले सप्ताह दिबियापुर के एक लाइनमैन विशाल ने एक्सईएन दिबियापुर पर अभद्रता का आरोप लगाया था। इसके बाद संविदाकर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर दिया था। इसके चलते 12 घंटों तक दिबियापुर, बेला, हरचंदपुर आदि समेत अन्य कई फीडरों की बिजली ठप रही थी। इस संबंध में दिबियापुर थाने में एक तहरीर भी दी थी। एक्सईएन चंदन प्रकाश का कहना है कि कार्य बहिष्कार में प्रमुख भूमिका मानते हुए संविदा पर तैनात तीन लाइनमैन एवं एक मीटर रीडर को हटा दिया गया है।
विज्ञापन
यह कार्रवाई अनुशासनहीनता के कारण की गई है। हालांकि कार्र्रवाई ठेकेदार द्वारा ही की गईहै। वहीं की गई कार्रवाई पर लोग बिजली विभाग के अधिकारियों का दबाव मान रहे हैं, जिसके कारण ठेकेदार ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
-इनमें तीन संविदाकर्मी लाइनमैन और एक मीटर रीडर
-मीटर रीडरों ने लगाया था एक्सईएन पर अभद्रता का आरोप
-12 घंटों तक ठप रही थी कई फीडरों की बिजली