{"_id":"59909b934f1c1b431c8b48f8","slug":"21502649235-auraiya-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा ने सुधीर यादव को जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में दिया टिकट -16 अगस्त को सपा के जनप्रतिनिधियों के साथ नामांकन करने जाएंगे सुधीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा ने सुधीर यादव को जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में दिया टिकट -16 अगस्त को सपा के जनप्रतिनिधियों के साथ नामांकन करने जाएंगे सुधीर
Updated Mon, 14 Aug 2017 12:03 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
औरैया। समाजवादी पार्टी ने रविवार को जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए अपने प्रत्याशी की घोषणा कर दी। पार्टी ने सुधीर यादव उर्फ कल्लू को प्रत्याशी बनाया है। जबकि भाजपा ने अभी अपना प्रत्याशी घोषित नहीं किया है।
मालूम हो कि 22 अगस्त को जिले में जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए उप चुनाव होना है। सपा जिलाध्यक्ष राजेश सिंह चौहान ने कहा कि 16 अगस्त को जनप्रतिनिधियाें के साथ पार्टी के प्रत्याशी सुधीर यादव नामांकन पत्र दाखिल करेंगे।
उल्लेखनीय है कि सुधीर उर्फ कल्लू यादव के खिलाफ हाल में ही एक रेप का मुकदमा पंजीकृत हुआ है। जिसके बाद एक आडियो वायरल हुआ था जिसकी गूंज लखनऊ तक पहुंची थी।
विज्ञापन
इस मामले में एसपी संजीव त्यागी ने जांच बिठाई और प्रेस नोट में लिखा था कि सुधीर कल्लू न तो सपा के प्रत्याशी है और न ही इसकी संभावना। जिस पर यह विषय सोेशल मीडिया पर खूब चर्चा का विषय बना रहा।
- 16 को करेंगे जिला पंचायत अध्यक्ष के लिए नामांकन
- भाजपा ने अभी घोषित नहीं किया है अपना प्रत्याशी