फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Auraiya News ›   21 food samples fail in test, notice issued to 18 traders

Auraiya News: जांच में खाद्य पदार्थ के 21 नमूने फेल, 18 व्यापारियों को नोटिस

Thu, 06 Mar 2025 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 06 Mar 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
21 food samples fail in test, notice issued to 18 traders
औरैया। जिले में हो रही मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोकथाम के लिए दिसंबर माह में अभियान चलाया गया था।
विज्ञापन

टीम ने 18 दुकानों से कुल 21 सैंपल लेकर अगल-अलग लैब में जांच करवाने के लिए भेजा था। गुरुवार को आई रिपोर्ट में एक भी सैंपल मानक पर खरे नहीं उतर सके। सभी व्यापारियों को नोटिस जारी किया गया है। वहीं, गुरुवार को टीम ने सात प्रतिष्ठानों से खोया, पनीर, तेल सहित अन्य पदार्थों के सैंपल लिए हैं।
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय एडी पांडेय के नेतृत्व में खाद्य सचल दल द्वारा अभियान चलाया गया। टीम ने कंचौसी में कृष्ण मोहन द्वारा संचालित की जा रही खोया भट्टी से खोया व पनीर का नमूना, चिचौली स्थित अखिलेश सिंह के प्रतिष्ठान से सरसों का तेल का नमूना, कस्बा बिधूना स्थित इंद्रावर स्वीट्स से पनीर का नमूना, संजय मिष्ठान भंडार से पनीर का नमूना, विनय अमूल एजेंसी से पनीर, आर्यनगर औरैया स्थित पाल डेयरी से पनीर, कानपुर रोड औरैया स्थित रिलायंस स्मार्ट प्वांइट से वेजेटेबिल फैट स्प्रेड के दो नमूने संग्रहीत किए।
विज्ञापन

वहीं, जिलाधिकारी डॉ. इंद्रमणि त्रिपाठी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा टीम ने दिसंबर माह में 18 कारोबारियों की दुकान से 21 नमूने लिए थे। अलग- अलग प्रयोगशाला में हुई जांच में सभी नमूने फेल आए। सहायक आयुक्त अंबा दत्त पांडेय ने बताया कि गांव अनंतराम स्थित दाउजी ढाबा व गुरू ज्ञानदास ढाबा का पनीर, अजीतमल कस्बा स्थित शॉलिड डेयरी का फुल क्रीम मिल्क, शहर के कानपुर रोड पर आपूर्ति कर रहे फैशल अली के ब्रेड, मुरादगंज स्थित काव्या स्वीट हाउस से पनीर, खोया, खानपुर स्थित इलमा बेकरी के केक, अछल्दा स्थित पोरवाल बेकरी के केक, अछल्दा के कृष्णा बेकर्स के केक, सोंधेमऊ स्थित भठ्ठी के खोया, शहर के आर्यनगर स्थित मुकुल कुमार की डेयरी के खोया, दिबियापुर स्थित कुलदीप सविता की डेयरी का पनीर, मिश्रित दूध, नगर पालिका गेट स्थित नवल कुमार के पनीर पराठा के लिए प्रयोग किए जाने वाले पनीर का नमूना फेल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके साथ अनंतराम स्थित केजीएन स्टोर के बेसन, बेला रोड बिधूना स्थित प्रशांत गुप्ता की दुकान की अरहर की दाल, असैनी स्थित नीलेश लवकुश डेयरी के मिश्रित दूध, असैनी स्थित बिहारी जी राइस मिल के सेल्हा चावल, बेला स्थित मूलचंद्र फेरूमल राइस मिल से फोर्टिफाइड चावल व दौलतपुर स्थित प्रवीण कुमार का मिश्रित दूध का नमूना फेल हुआ है। नमूने फेल होने पर सभी प्रतिष्ठान संचालकों को नोटिस जारी किया गया है। मुकदमा एडीएम कोर्ट में चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed